TMMTMTTM फ्लॉप और कार्तिक आर्यन की 15 करोड़ की चर्चा, क्या है पूरा सच?

TMMTMTTM: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की क्रिसमस पर रिलीज़ रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। खबर है कि कमाई कम होने पर कार्तिक ने अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये छोड़ दिए।

कार्तिक आर्यन की 15 करोड़ की चर्चा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 16, 2026

TMMTMTTM: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी (TMMTMTTM) क्रिसमस पर रिलीज़ हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं डाल सकी और दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन प्राप्त हुए। इसी बीच खबर आई कि फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रहने पर कार्तिक ने अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये छोड़ दिए हैं।

Border 2 Trailer Out: गणतंत्र दिवस पर मचेगा गदर! रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का देशभक्ति से भरा ट्रेलर

फीस में कटौती का कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म रिलीज़ होने के कुछ दिनों बाद कार्तिक ने धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर के प्रति समर्थन दिखाते हुए अपनी फीस का बड़ा हिस्सा वापस कर दिया। यह कदम उन्होंने प्रोड्यूसर की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि कार्तिक ने करण जौहर और उनकी टैलेंट एजेंसी DCAA से दूरी बना ली है, लेकिन असल में उन्होंने केवल प्रोड्यूसर की मदद करने का फैसला किया।

पहले भी किया था ऐसा त्याग

यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने अपनी फीस छोड़ी हो। इससे पहले उनकी फिल्म शहजादा भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। उस समय भी उन्होंने प्रोड्यूसर्स का साथ दिया और अपनी मेहनताना राशि का बड़ा हिस्सा छोड़ दिया था।

Honey Singh Apology: ‘जुबान पर रखूंगा लगाम’, विवादित बयान के बाद यो यो हनी सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

शहजादा के दौरान कार्तिक का बयान

कार्तिक आर्यन की 15 करोड़ की चर्चा
कार्तिक आर्यन की 15 करोड़ की चर्चा

2023 में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने शहजादा के लिए अपनी फीस ली थी, लेकिन जब फिल्म बजट की समस्या में फंस गई तो उन्होंने प्रोड्यूसर से बात कर अपनी फीस वापस कर दी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक्शन जॉनर की थी, इसलिए अतिरिक्त खर्च की जरूरत थी। उस समय प्रोडक्शन को राहत देने के लिए उन्होंने अपनी कमाई का त्याग किया।

TMMTMTTM फिल्म की खास बातें

TMMTMTTM फिल्म की खास बातें
TMMTMTTM फिल्म की खास बातें

इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वान ने किया है और इसे करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया है। इसमें कार्तिक और अनन्या की जोड़ी दूसरी बार नजर आई। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म पति पत्नी और वो में साथ काम कर चुके थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

सोनी सब के शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में सृष्टि सिंह निभाएँगी डॉ. वाणी का किरदार