TMKOC Latest Episode: ‘तारक मेहता’ में नया ड्रामा, नकली पुलिस के जाल में फंसे भिड़े

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नया ट्विस्ट दर्शकों को चौंका रहा है, जहां आत्माराम भिड़े नकली पुलिस के जाल में फंस जाते हैं। सोने के सेट के चक्कर में हुए इस फ्रॉड के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं और वे जेल तक पहुंच जाते हैं। आगे क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 22, 2026

TMKOC Latest Episode: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने हल्के-फुल्के अंदाज और मजेदार कहानियों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार शो में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े और उनकी पत्नी माधवी एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। न केवल उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, बल्कि वे जेल तक पहुंच गए हैं।

Dhurandhar 2 BO Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में गाड़े झंडे, तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड

सोने के सेट के चक्कर में फंसे भिड़े और माधवी

कहानी की शुरुआत तब होती है जब आत्माराम भिड़े और माधवी एक ज्वेलरी शॉप पर सोने का सेट खरीदने जाते हैं। वहीं उन्हें एक कपल मिलता है, जो अपना सोने का गहना बेचने की बात करता है। सेट काफी आकर्षक होता है, जिससे माधवी और भिड़े प्रभावित हो जाते हैं। काफी सोच-विचार और पैसों की व्यवस्था करने के बाद दोनों उस सेट को लगभग 4 लाख 75 हजार रुपये में खरीद लेते हैं। इस रकम को जुटाने के लिए वे गोकुलधाम सोसायटी के अन्य सदस्यों से उधार भी लेते हैं। सेट खरीदने के बाद वे खुशी-खुशी उसे सभी को दिखाते हैं।

नकली पुलिस का खेल और बड़ा झटका

लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब रात के समय उनके घर कुछ लोग पुलिस बनकर पहुंचते हैं। ये नकली पुलिसकर्मी उन्हें बताते हैं कि उन्होंने जो सोने का सेट खरीदा है, वह चोरी का है और उन्हें तुरंत पुलिस स्टेशन चलना होगा। भिड़े और माधवी घबरा जाते हैं और उनके साथ चल पड़ते हैं। लेकिन रास्ते में ही नकली पुलिस अचानक गायब हो जाती है, जिससे उन्हें समझ नहीं आता कि क्या हुआ। वे उसी गाड़ी के पास खड़े होकर इंतजार करते रहते हैं।

प्यार भरी ड्राइव! प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्यूट मोमेंट, निक जोनस संग रोमांटिक रील वायरल

असली पुलिस आई और बढ़ गई मुसीबत

कुछ देर बाद असली पुलिस मौके पर पहुंचती है और जांच शुरू करती है। जांच में पता चलता है कि जिस गाड़ी में भिड़े और माधवी आए थे, वह भी चोरी की है। इसके बाद पुलिस दोनों को गाड़ी चोरी के शक में गिरफ्तार कर लेती है और थाने ले जाती है। भिड़े और माधवी पुलिस को पूरी सच्चाई बताने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी बात पर तुरंत भरोसा नहीं किया जाता।

चालू पांडे के सामने आई सच्चाई

थाने पहुंचने के बाद उनकी मुलाकात इंस्पेक्टर चालू पांडे से होती है। दोनों उन्हें पूरी घटना विस्तार से बताते हैं—कैसे वे धोखाधड़ी का शिकार हुए और नकली पुलिस ने उन्हें फंसाया। हालांकि, स्थिति अभी भी उनके खिलाफ है और वे गाड़ी चोरी के आरोप में उलझे हुए हैं।

Rajamouli On Dhurandhar 2: राजामौली ने ‘धुरंधर 2’ को बताया ओरिजिनल से बेहतर, रणवीर और माधवन के काम ने जीता दिल