टीना डाबी और चिन्मयी गोपाल की प्रशासनिक यात्रा में तीन बड़ी समानताएं, एलएसआर कॉलेज से टोंक कलेक्टर तक का सफर

जयपुर राजस्थान के टोंक जिले में जिला कलेक्टर के पद पर टीना डाबी ने कमान संभाल ली है। 4 अप्रेल को पदभार ग्रहण करने के साथ ही टीना डाबी ने प्राथमिकता वाले काम का एजेंड़ा भी साफ कर दिया है। इधर, उनके स्थान पर बाड़मेर में जिला कलेक्टर के तौर पर चिन्मयी गोपाल को लगाया गया है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के हुगली में विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रही है। अभी उन्होंने जयपुर से बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ता तक वे बाड़मेर में ज्वॉइन

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जयपुर

राजस्थान के टोंक जिले में जिला कलेक्टर के पद पर टीना डाबी ने कमान संभाल ली है। 4 अप्रेल को पदभार ग्रहण करने के साथ ही टीना डाबी ने प्राथमिकता वाले काम का एजेंड़ा भी साफ कर दिया है। इधर, उनके स्थान पर बाड़मेर में जिला कलेक्टर के तौर पर चिन्मयी गोपाल को लगाया गया है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के हुगली में विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रही है। अभी उन्होंने जयपुर से बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है।

बताया जा रहा है कि अगले हफ्ता तक वे बाड़मेर में ज्वॉइन कर लेंगी। उल्लेखनीय है कि अब दोनों महिला अधिकारियों के साथ ऐसे कॉमन तीन महत्वपूर्ण तथ्य जुड़ गए हैं, जो उनकी जर्नी को खास बनाते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की इस एक्सलूसिव रिपोर्ट के जरिए आईये इसे जानते हैं।

तीन बड़ी कॉमन बातें, जो बना रही इन्हें खास
1. टोंक से नाता: टीना डाबी वर्तमान में टोंक जिले की कलेक्टर हैं, वहीं चिन्मयी गोपाल को सबसे पहले जिले का प्रभार टोंक में मिला था। जिला कलेक्टर के तौर पर उनकी यहां पहली पोस्टिंग थी। चिन्मयी गोपाल ने यहां लगभग ढाई साल (2021 से 2023 तक) सेवाएं दीं।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

2. दोनों आईएएस तीसरी बार कलेक्टर: टीना डाबी टोंक से पहले जैसलमेर और बाड़मेर में जिला कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वहीं चिन्मयी गोपाल ने टोंक के बाद झुंझुनूं और वर्तमान में बाड़मेर में जिला कलेक्टर पद का कार्यभार संभाला है।

3.दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेस से नाता: दोनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। चिन्मयी गोपाल ने यहां से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की, जबकि टीना डाबी ने पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली है।

जानिए टीना डाबी और चिन्मयी गोपाल के बारे में
2014 बैच की आईएएस चिन्मयी गोपाल मूल रूप से राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली गोपाल ने UPSC परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की थी। वहीं राजस्थान की सबसे चर्चित आई 2016 बैच की टॉपर आईएएस टीना डाबी मूल रूप का जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में हुआ। बाद में उनके पैरेंट्स दिल्ली में शिफ्ट हो गए।

Leave a Comment