फर्जी लोन ऐप डाउनलोड करते ही शुरू हुआ धमकी का खेल, पाकिस्तान के नंबरों से मांगे पैसे

वाराणसी  यूपी के वाराणसी में हुकुलगंज के एक युवक को पाकिस्तान के तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। लगातार पांच दिन से फोन और मैसेज से परेशान पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। वहां से लालपुर-पांडेयपुर थाने भेज दिया गया। थाने से भी पीड़ित को साइबर कैफे जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौटा दिया गया। शिकायत के अनुसार हुकुलगंज के प्रबल ने कुछ दिन पहले गूगल प्लेट स्टोर से पैसाकैश पर्सनल क्रेडिट नामक ऐप डाउनलोड कर लिया कि इससे क्रेडिट स्कोर पता चलता रहेगा।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

वाराणसी 
यूपी के वाराणसी में हुकुलगंज के एक युवक को पाकिस्तान के तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। लगातार पांच दिन से फोन और मैसेज से परेशान पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। वहां से लालपुर-पांडेयपुर थाने भेज दिया गया। थाने से भी पीड़ित को साइबर कैफे जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौटा दिया गया।

शिकायत के अनुसार हुकुलगंज के प्रबल ने कुछ दिन पहले गूगल प्लेट स्टोर से पैसाकैश पर्सनल क्रेडिट नामक ऐप डाउनलोड कर लिया कि इससे क्रेडिट स्कोर पता चलता रहेगा। ऐप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके फोन से अटैच जीओ पेमेंट बैंक वैलेट में अमरदीप कौर के नाम से 2700 रुपया भेजे गए। ऐप में दिखाई देने लगा कि उसके नाम पर 4500 रुपये का लोन शुरू हो गया है।

इसके बाद बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल आई। धमकी देते हुए 4500 रुपये की मांग की गई। इस पर प्रबल ने उससे कहा कि जो 2700 रुपये उसके खाते में आए थे, वह उसे लौटा देगा। इसके बाद प्रबल को एक लिंक मिला, जिसके जरिये उसने रुपये वापस कर दिए। इसके बाद शुक्रवार को पुन: पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज और काल आई। 5040 रुपये की मांग की गई। कहा गया कि कुछ देर बाद उसके मैनेजर बात करेंगे। अगर पैसे नहीं भेजे गए तो एफआईआर कराई जाएगी।

कुछ देर बाद तीसरे मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज और काल आई। धमकी देते हुए पैसे मांगे गए। यह भी कहा गया कि उन लोगों ने मेरे मोबाइल के सभी कांटेक्ट कॉपी कर लिए हैं। अगर पैसे नहीं दिए गए तो मेरे कांटेक्ट वालों को फोन और मैसेज किया जाएगा। लोन की राशि न अदा करने का मैसेज नंबरों पर भेजकर उनसे पैसा मांगा जाएगा। यही नहीं एडिटेड फोटो भी कांटेक्ट वालों को भेजने की धमकी दी जा रही है। मेरे फोन से कापी किए गए कांटेक्ट की लिस्ट भी भेजकर यह साबित करने की कोशिश की गई कि उन्होंने फोन हैक कर लिया है।

23 लाख की ठगी का खुलासा किया
बुलंदशहर में ककोड़ थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगों को अपने म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर कमीशन कमाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों के जरिए करीब 23 लाख रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी प्रिंस कुमार, अंकित और प्रदीप निवासी ग्राम अलौदा जागीर, ककोड़ को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया।

2