बिहार इंटर की छूटी परीक्षा तो अप्रैल में दे सकेंगे विशेष एग्जाम

पटना. इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और दूसरी पाली में कला व वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। राज्य भर में पहले दिन विलंब से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया है। परीक्षा की निर्धारित अवधि के आधा घंटा पहले केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जाता है। इसकी घोषणा लगातार माइक से की जाती है। जिन परीक्षार्थियों की पहले दिन किसी भी कारण परीक्षा छूटी है, वह अन्य पेपर की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि किन्हीं कारणों से परीक्षा छूटने

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और दूसरी पाली में कला व वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। राज्य भर में पहले दिन विलंब से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया है। परीक्षा की निर्धारित अवधि के आधा घंटा पहले केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जाता है।

इसकी घोषणा लगातार माइक से की जाती है। जिन परीक्षार्थियों की पहले दिन किसी भी कारण परीक्षा छूटी है, वह अन्य पेपर की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि किन्हीं कारणों से परीक्षा छूटने पर विद्यार्थी अप्रैल में आयोजित विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उसका परिणाम मई में आएगा। इंटर की परीक्षा 13 फरवरी तक संचालित होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के आधा घंटे पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी निर्धारित समय में केंद्र में प्रवेश कर लें। निर्धारित समय के एक घंटा पहले केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। दूसरे दिन यानी तीन फरवरी को प्रथम पाली में साइंस व आर्ट्स के परीक्षार्थियों के लिए गणित, वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए राजनीति व वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली जाएगी।

दूसरी पाली में भी विलंब से पहुंचे दर्जनों विद्यार्थी
राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर दूसरी पाली की परीक्षा में भी विलंब से आने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा छूटने की सूचना है।
पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान, दर्शनशस्त्र और दूसरी पाली में कला संकाय के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.30 से शाम 5.15 बजे तक संचालित हुई।
पटना जिले में इंटर परीक्षा से 574 अनुपस्थित 
जागरण संवाददाता, पटना : प्रथम पाली में पटना जिले में 98.55 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रथम पाली में कुल 27,119 विद्यार्थियों में 26,727 उपस्थित रहे। यानी प्रथम पाली में 392 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, दूसरी पाली में 97.17 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे। यानी कुल 7,006 विद्यार्थियों में 6,808 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 198 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Comment

2