हाई अलर्ट पर हरियाणा का यह जिला, 800+ पुलिस जवानों की ड्यूटी; प्रशासन ने क्यों उठाया बड़ा कदम?

रेवाड़ी होली (धुलंडी) के अवसर पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिलेभर में सख्त व्यवस्था की जा रही है, ताकि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके और त्योहार को खुशहाली के साथ मनाया जा सके। जिले में कुल 25 नाके बनाए गए हैं, जिनमें 20 स्थानीय और 5 इंटरस्टेट नाके शामिल हैं। इन सभी नाकों पर 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एल्को-सेंसर (एल्कोमीटर) की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रेवाड़ी
होली (धुलंडी) के अवसर पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिलेभर में सख्त व्यवस्था की जा रही है, ताकि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके और त्योहार को खुशहाली के साथ मनाया जा सके। जिले में कुल 25 नाके बनाए गए हैं, जिनमें 20 स्थानीय और 5 इंटरस्टेट नाके शामिल हैं।

इन सभी नाकों पर 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एल्को-सेंसर (एल्कोमीटर) की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। इसके अलावा, जिले के विभिन्न गांवों में लगने वाले 22 मेलों में 350 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 42 राइडर टीमें, 25 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन) और 8 पीसीआर वाहन फील्ड में सक्रिय रहेंगे।

एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि होली के पावन पर्व में खलल डालने वाले या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी नागरिक इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। वहीं, त्योहार के दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परिवार की कमी महसूस न हो, इसके लिए एक अनोखी पहल भी की गई है। डीएसपी हैडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को एसएचओ, डीएसपी और स्वयं एसपी मौके पर पहुंचकर मिठाइयां खिलाएंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार तरीके से होली का पर्व मनाएं।

Leave a Comment

2