सांगानेर स्टेशन के कायाकल्प की शुरुआत, रेल मंत्री रखेंगे वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट की नींव

जयपुर राजधानी जयपुर के यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांगानेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। करीब दो साल पहले यह योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन बीसलपुर पेयजल परियोजना की पाइपलाइन के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अब नए डिजाइन और प्रस्ताव के साथ परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।   स्टेशन को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जयपुर
राजधानी जयपुर के यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांगानेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।

करीब दो साल पहले यह योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन बीसलपुर पेयजल परियोजना की पाइपलाइन के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अब नए डिजाइन और प्रस्ताव के साथ परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
 
स्टेशन को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण होगा, जबकि दूसरे चरण में जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड के दोहरीकरण और यार्ड विस्तार का कार्य किया जाएगा। तीन लाइनों वाले स्टेशन को पांच लाइनों में बदला जाएगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होगी।

 

Leave a Comment

2