चाईबासा-खरसावां मुख्य पथ से उद्यान कॉलेज तक की सड़क होगी चकाचक, विधायक की पहल पर मिली स्वीकृति

खूंटपानी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी क्षेत्र में उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का जल्दी ही कायाकल्प होगा. चाईबासा-खरसावां मुख्य पथ स्थित जानुमबेडा गांव से उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क को पीसीसी पथ में कन्वर्ट किया जाएगा. इसके लिए 3 करोड़ 91 लाख 31 हजार 800 रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से कराया जाएगा और अगले नौ माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी. सड़क निर्माण को लेकर पहल विधायक दशरथ गागराई ने 10 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में उठाया था. स्वीकृति मिलने के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खूंटपानी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी क्षेत्र में उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का जल्दी ही कायाकल्प होगा. चाईबासा-खरसावां मुख्य पथ स्थित जानुमबेडा गांव से उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क को पीसीसी पथ में कन्वर्ट किया जाएगा. इसके लिए 3 करोड़ 91 लाख 31 हजार 800 रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से कराया जाएगा और अगले नौ माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी.

सड़क निर्माण को लेकर पहल
विधायक दशरथ गागराई ने 10 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में उठाया था. स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया है.

जर्जर सड़क से लोगों को होती है परेशानी
जानुमबेड़ा से उद्यान कॉलेज तक जाने वाली यह सड़क पिछले 15 वर्षों से जर्जर स्थिति में है. सड़क की पिच उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं. बारिश में जलभराव और अन्य मौसम में उड़ती धूल के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी कठिन हो जाता है.

उद्यान महाविद्यालय का महत्व
खूंटपानी के बिंज में स्थित यह उद्यान महाविद्यालय 18 अक्टूबर 2012 को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का अंगीभूत कॉलेज बना था. यह राज्य का एकमात्र उद्यान महाविद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ-साथ किसानों के लिए शोध, प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्य भी होते हैं.

 

Leave a Comment

2