गोड्डा-महागामा निकाय चुनाव का दोपहर तक जारी होगा रिजल्ट

गोड्डा. गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत में चुनाव संपन्न होने के बाद अब सब की निगाह मतगणना पर टिकी है। निकाय चुनाव की मतगणना आगामी 27 फरवरी को निर्धारित है। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ है, लिहाजा मतगणना में विलंब की आशंका है, लेकिन आयोग ने इसका पुख्ता इंतजाम किया है। सदर प्रखंड के सिकटिया पालिटेक्निक कॉलेज स्थित वज्रगृह परिसर में शुक्रवार को मतपेटियों का पिटारा खुल जाएगा। उसमें दर्ज जनता के वोटों की गिनती से तय होगा कि गोड्डा और महागामा निकाय में शहर की सरकार किसकी बनेगी। 8 बजे से शुरू होगी मतगणना राज्य निर्वाचन आयोग

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

गोड्डा.

गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत में चुनाव संपन्न होने के बाद अब सब की निगाह मतगणना पर टिकी है। निकाय चुनाव की मतगणना आगामी 27 फरवरी को निर्धारित है। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ है, लिहाजा मतगणना में विलंब की आशंका है, लेकिन आयोग ने इसका पुख्ता इंतजाम किया है।

सदर प्रखंड के सिकटिया पालिटेक्निक कॉलेज स्थित वज्रगृह परिसर में शुक्रवार को मतपेटियों का पिटारा खुल जाएगा। उसमें दर्ज जनता के वोटों की गिनती से तय होगा कि गोड्डा और महागामा निकाय में शहर की सरकार किसकी बनेगी।

8 बजे से शुरू होगी मतगणना

  1. राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार गोड्डा के सिकटिया पालिटेक्निक कॉलेज परिसर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। आयोग ने गोड्डा और महागामा के कुल 64 बूथों के लिए अलग-अलग 64 टेबल बनाए हैं।
  2. यहां एक ही राउंड में सभी बूथों के मतों की गिनती पूरी कर ली जाएगी। लिहाजा दोपहर तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। इसको लेकर मतगणना स्थल में आयोग की तैयारी पूरी की जा रही है।
  3. बुधवार को मतगणना कर्मियों को अंतिम दौर का प्रशिक्षण मिलेगा। पूर्व में ही उन्हें मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में कर्मियों को यह बताया गया है कि वोटों की गिनती कैसे होती है।
  4. काउंटिंग हाल में कौन-कौन मौजूद रह सकता है। गड़बड़ी होने पर इसकी शिकायत कहां की जा सकती है। मतगणना से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखना जरूरी है। मतगणना से पहले कौन से अधिकारी किस निर्वाचन क्षेत्र की और कितने नंबर के टेबल पर गिनती करेंगे, ये सारी जानकारी पहले नहीं बताई जाएगी।
  5. आयोग के मापदंड के अनुसार वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। किसी विशेष परिस्थिति में समय में बदलाव संभावित है। निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा नहीं दी गई है। लिहाजा सभी टेबलों पर एक साथ सभी 64 बूथों में पड़े वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।

हर राउंड की बताई जाएगी गिनती
मतगणना स्थल पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताएंगे। साथ ही इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा। मतों की गिनती का रुझान सुबह 9 बजे से आना शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक गोड्डा के दो निकायों में एक ही राउंड में गिनती पूरी होगी। मतगणना स्थल के प्रोटोकाल की जानकारी भी मतगणना कर्मियों को दी गई है। मतगणना स्थल पर शुक्रवार की सुबह छह बजे तक सभी अधिकारियों को पहुंचना होगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और मतगणना केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर रैंडम तरीके से सुपरवाइजर और कर्मचारी को हाल नंबर और टेबल नंबर अलॉट करेंगे। गोड्डा नगर परिषद के मतगणना हाल में काउंटिंग के लिए 37 टेबल लगेंगे। वहीं महागामा नगर पंचायत के मतगणना हाल में 27 टेबल होंगे। इसके अलावा दोनों निकायों में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के अलग-अलग रिटर्निंग अधिकारियों के लिए टेबल रहेगा।

एक ही राउंड में मतों की गिनती पूरी –
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गोड्डा और महागामा निकाय के कुल 64 बूथों के लिए अलग-अलग 64 टेबल बनाए जा रहे हैं। यहां एक ही राउंड में सभी बूथों के मतों की गिनती पूरी कर ली जाएगी। लिहाजा दोपहर तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।
– फैजान सरवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गोड्डा।

Leave a Comment