The Raja Saab Worldwide Collection: ‘द राजा साब’ की शनिवार को धांसू कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया

प्रभास की फिल्म द राजा साब आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने तगड़ी कमाई की है।

The Raja Saab Worldwide Collection

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 11, 2026

The Raja Saab Worldwide Collection: प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया। पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया।

Nupur Stebin Wedding: नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन वेडिंग की पहली झलक आई सामने, आज लेंगे सात फेरे

दूसरे दिन का कलेक्शन

The Raja Saab Worldwide Collection
‘द राजा साब’ की शनिवार को धांसू कमाई

पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी द राजा साब की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी रही। भारत में फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 88.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 106.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

वर्ल्डवाइड कमाई

दुनियाभर में फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के बाद दूसरे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 137.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें ओवरसीज से 30.90 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इस तरह फिल्म ने केवल दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है।

फिल्म की कहानी

The Raja Saab Worldwide Collection
‘द राजा साब’ की शनिवार को धांसू कमाई

द राजा साब की कहानी में प्रभास मुख्य किरदार राजा साब का रोल निभा रहे हैं। संजय दत्त फिल्म में भूत के रूप में नजर आते हैं। राजा साब अपनी शाही विरासत और विद्रोही स्वभाव दोनों को अपनाते हैं और सत्ता में आने के बाद अपने शासनकाल में नए नियम बनाते हैं। कहानी में राजा साब अपने दादाजी की तलाश में हैदराबाद पहुंचते हैं। इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनकी प्रेम कहानी भी काफी उलझी हुई है। उन्हें बेसी नाम की एक नेक नन से प्यार हो जाता है। वहीं भैरवी नाम की एक महिला, जो एक चोर की पोती है, उनकी खोज में शामिल होती है और कनकराजु को ढूंढने में मदद करती है। कहानी का असली रोमांच इस बात में है कि क्या राजा साब कनकराजु को हरा पाते हैं या नहीं।

कलाकार और निर्देशन

फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

The Raja Saab: थिएटर के अंदर प्रभास की आरती उतार रहे थे फैंस, अचानक भड़की आग से मची भगदड़