The Raja Saab: थिएटर के अंदर प्रभास की आरती उतार रहे थे फैंस, अचानक भड़की आग से मची भगदड़

प्रभास की फिल्म द राजा साब को खास अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन फैंस का उत्साह बरकरार है। थिएटर में कुछ फैंस ने पटाखे जलाए और आरती उतारी, जिससे हल्की आग लग गई थी।

The Raja Saab

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 11, 2026

The Raja Saab: प्रभास की फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को रिलीज़ हुई। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर थिएटरों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगे। फैंस ने फिल्म की स्क्रीनिंग को किसी त्योहार की तरह मनाया। कई जगहों पर प्रभास की एंट्री पर आरती उतारी गई और पटाखे जलाए गए।

विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक

थिएटर में आग की घटना

The Raja Saab
प्रभास की आरती उतार रहे थे फैंस

ओडिशा के एक थिएटर में फैंस का उत्साह हादसे में बदल गया। बताया जाता है कि फैंस आरती की थाली लेकर थिएटर के अंदर पहुंचे और प्रभास की एंट्री के समय स्क्रीन के सामने दीपक जलाया। इसके साथ ही पटाखे भी फोड़े गए। इस दौरान आग लग गई और थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे, जबकि कई दर्शक घबराकर बाहर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

द राजा साब एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा है जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी।

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

फिल्म ने रिलीज़ से पहले पेड प्रिव्यू के जरिए 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन द राजा साब ने शानदार शुरुआत करते हुए 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और यह आंकड़ा घटकर 25.05 करोड़ रुपये रह गया। समीक्षाओं की बात करें तो फिल्म को खास अच्छे रिव्यू नहीं मिले। दर्शकों और आलोचकों का कहना है कि फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। 400 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती दिनों में ही यह पिछड़ती नजर आ रही है।

प्रभास की आने वाली फिल्में

प्रभास के फैंस के लिए आगे भी कई बड़ी फिल्मों की लाइनअप है। वह जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगे। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। इसके अलावा प्रभास कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 में भी दिखाई देंगे। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था, लेकिन अब वह इससे बाहर हो गई हैं।

प्रभास के ‘राजा साब’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए, दर्शकों पर दिखा जादू