The Raja Saab BO Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुए प्रभास, चौथे दिन की कमाई देख उड़े होश!

सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई गिरकर मात्र ₹5.4 करोड़ रह गई है। ₹400 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म अब फ्लॉप होने की कगार पर है। जानें इसके अब तक के कुल कलेक्शन के आंकड़े।

The Raja Saab BO Day 4

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 13, 2026

The Raja Saab BO Day 4: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है, जिसका सीधा असर इसके बिजनेस पर पड़ रहा है। भारी-भरकम बजट और प्रभास के स्टारडम के बावजूद, फिल्म अपनी लागत निकालने की जद्दोजहद में फंस गई है।

‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक

बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साब’ का मंडे टेस्ट

बताते चले कि, रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को ‘द राजा साब’ की कमाई के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। मंडे टेस्ट में फिल्म पूरी तरह विफल साबित हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सोमवार को केवल 5.4 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। सप्ताहांत के बाद कार्यदिवस शुरू होते ही फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई है, जो फिल्म के भविष्य के लिए एक चिंताजनक संकेत है।

फिल्म के ओपनिंग डे आंकड़े

आपको बता दे कि, ‘द राजा साब’ की शुरुआत काफी दमदार रही थी। फिल्म ने प्रीव्यू शो के जरिए 9.15 करोड़ रुपये जुटाए और पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। हालांकि, खराब डायलॉग्स और कमजोर पटकथा के कारण मिले ‘निगेटिव रिव्यू’ ने इसके बिजनेस की कमर तोड़ दी। दूसरे ही दिन कमाई में 51% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और रविवार की छुट्टी होने के बावजूद इसके कलेक्शन में कोई सुधार नहीं हुआ। फिल्म ने शनिवार को 26 करोड़ और रविवार को मात्र 19.1 करोड़ रुपये का ही व्यापार किया।

400 करोड़ का विशाल बजट

फिल्म उद्योग के जानकारों के अनुसार, ‘द राजा साब’ का निर्माण 300 से 400 करोड़ रुपये के बीच के भारी बजट में हुआ है। चार दिनों के बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 113.04 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल करना तो दूर, फिल्म अब तक अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं पाई है। फिल्म की निराशाजनक बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को देखते हुए अब इस पर ‘फ्लॉप’ होने का खतरा मंडराने लगा है।

प्रभास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में रहे नाकाम

भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रभास इस बार ‘द राजा साब’ से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे हैं। मारुति के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की सामग्री दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी। आलोचकों का मानना है कि प्रभास की वैश्विक छवि के अनुरूप फिल्म की स्क्रिप्ट में वह दम नहीं था जो इसे बड़े पर्दे पर टिकाए रख सके। अब सारा दारोमदार आने वाले दिनों के कलेक्शन पर है कि फिल्म अपनी निवेश राशि तक पहुँच पाती है या नहीं।

गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास