मौसम विभाग ने किसानों को दी सिंचाई रोकने की सलाह और 30 मार्च तक तेज हवाओं की चेतावनी

हरियाणा हरियाणा में मार्च के आखिर में मौसम ने अचानक पलटा खाया है ओर अब फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं.लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई. कुछ दिन पहले तक तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है. IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के नूंह मेवात जिले में 28 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जबकि भिवानी जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला. चरखी दादरी 34.0 डिग्री तापमान देखने को मिला था. इसी तरह 28 मार्च को सुबह के समय सबसे

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

हरियाणा
हरियाणा में मार्च के आखिर में मौसम ने अचानक पलटा खाया है ओर अब फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं.लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई. कुछ दिन पहले तक तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है. IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के नूंह मेवात जिले में 28 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जबकि भिवानी जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला. चरखी दादरी 34.0 डिग्री तापमान देखने को मिला था. इसी तरह 28 मार्च को सुबह के समय सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 16.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 20°C है,जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानि 29 मार्च और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है. इसमें आज पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है,जबकि 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी और फसलों पर संक
मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है.इसी तरह 31 मार्च को हरियाणा में आंशिक बादल और धूप का मिश्रण देखने को मिलेगा. गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 34-35°C तक जा सकता है. 1 अप्रैल को नए महीने की शुरुआत गर्म रहेगी. तेज धूप के साथ लू जैसे हालात बन सकते हैं. तापमान 35°C के पार जा सकता है.जबकि 2 अप्रैल को हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बनी रहेगी. 3 अप्रैल को दिन में तेज गर्मी रहेगी, हालांकि शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है.वही 4 अप्रैल को सप्ताह के अंत में तापमान 36°C तक पहुंच सकता है ओर मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

AQI लेवल में हुआ बदलाव

हरियाणा में एक तरफ जहां गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, तो वहीं AQI लेवल भी लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल aqi.in की मानें तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह AQI  लेवल 214 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 179 दर्ज किया गया है. इसी तरह गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 202 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 122 दर्ज किया गया है.

Leave a Comment