The Manipur Diaries: मोनालिसा का बॉलीवुड सफर शुरू, ‘द मणिपुर डायरीज’ का टीजर आउट

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में मोनालिसा के मासूम और शानदार अंदाज के साथ रोमांस, एक्शन और मणिपुर की राजनीति भी देखने को मिलेगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

The Manipur Diaries: महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी मासूमियत और कजरारी आंखों ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब मोनालिसा अपनी पहली फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ के जरिए बड़े पर्दे पर सामने आ रही हैं। फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

Naagin 7: ‘नागिन 7’ में ड्रैगन की धमाकेदार एंट्री, देखें क्या होगा नया ट्विस्ट

टीजर में क्या दिखा मोनालिसा का अंदाज

फिल्म के टीजर की शुरुआत ही मोनालिसा से होती है। इसे देख फैंस उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व के कायल हो गए हैं। टीजर में मोनालिसा को मणिपुर की अकेली लड़की बताया गया है, जो शहर में घूमती-फिरती है और नेचर का आनंद लेती है। उनके दोस्त जानवर, पेड़-पौधे, तितलियां और पिल्लू हैं।

टीजर में मोनालिसा की मासूम अदाओं के साथ रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं। झरने के पास उनका रोमांस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इसके अलावा, फिल्म की कहानी में मणिपुर की पॉलिटिक्स, जाति और धर्म के नाम पर होने वाले दंगे और धरने भी शामिल हैं।

फिल्म की पूरी जानकारी

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि ‘द मणिपुर डायरीज’ लगभग 10 करोड़ के बजट में बनाई गई है और इसे एक साल में पूरा किया गया। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी पर आधारित है। मुख्य भूमिका में मोनालिसा के साथ प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक तिवारी हैं। सनोज मिश्रा के अनुसार, फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है। 2.5 घंटे लंबी इस फिल्म में चार-पाँच गाने हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन सुनिश्चित करेंगे। कहानी दिल्ली से मणिपुर तक फैली हुई है, जो नॉर्थ ईस्ट और देश की राजधानी को जोड़ती है।

आ गई रिलीज डेट, ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘लाहौर 1947’ में धमाल मचाने को तैयार सनी देओल

शूटिंग लोकेशन और मोनालिसा का अनुभव

शूटिंग लोकेशन और मोनालिसा का अनुभव
शूटिंग लोकेशन और मोनालिसा का अनुभव

फिल्म का 5% हिस्सा मणिपुर में और बाकी 80% शूटिंग उत्तराखंड में हुई। मोनालिसा ने कहा कि हिंदी भाषा न आने और पढ़ी-लिखी न होने के बावजूद उन्हें इस फिल्म में काम करना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और डायरेक्टर सनोज मिश्रा तथा उनके परिवार ने उन्हें पूरी मदद दी। मोनालिसा ने बताया कि उनके डायरेक्टर ने एक आम लड़की को बड़े पर्दे तक पहुंचाया। उन्होंने अपने गांव में स्कूल खोलने और अपनी बहन को कलेक्टर बनाने के सपने भी साझा किए।

टीजर में महत्वपूर्ण मोमेंट्स

टीजर में मोनालिसा कहते दिखीं, “हम बहुत गरीब लोग हैं, पैसा ही हमारा दूसरा भगवान है।” इसके अलावा, उन्होंने हाथ जोड़कर किसी से मदद मांगते हुए भी नजर आई। मोनालिसा को एक्शन सीन में भी देखा गया। टीजर के अंत में डायरेक्टर सनोज मिश्रा कहते हैं कि यह वही फिल्म है, जिसे बनाने से रोकने के लिए उन्हें झूठे केस में जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए उन्होंने ही इस कहानी को लिखा और अब दर्शकों के सामने ला रहे हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बतौर मुआवजा 40 करोड़ रुपये की मांग की