The Kerala Story 2: नेशनल लेवल की शूटर तारा शाहदेव ने अपनी 2014 की शादी और उससे जुड़े कथित ज़बरन धर्म परिवर्तन के मामले को याद करते हुए आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड के विषय से समानता बताई है। एक न्युज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म की थीम उनके निजी अनुभवों से काफी मिलती-जुलती है और इसी वजह से वह इसे “आंखें खोलने वाली” मानती हैं।
शाहदेव ने बताया कि “लव जिहाद” शब्द से उनका सामना पहली बार उनकी शादी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हुआ था। उस समय उन्हें इस शब्द का अर्थ भी स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि न्याय प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी और दोषियों को सजा मिलने से ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी, लेकिन उनका कानूनी संघर्ष लंबा चला।
O Romeo BO Day 11: दूसरे मंडे गिरा कलेक्शन, पर शाहिद कपूर बनाने वाले हैं करियर का बड़ा रिकॉर्ड
शादी, पहचान छुपाने के आरोप
आपको बता दें कि, जुलाई 2014 में तारा शाहदेव ने रणजीत सिंह कोहली नामक व्यक्ति से विवाह किया था। बाद में उन्हें पता चला कि उनका वास्तविक नाम रकीबुल हसन है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की जांच के अनुसार, शादी के बाद उन्हें पति की पहचान के बारे में कथित तौर पर धोखे में रखा गया, शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया।
अक्टूबर 2023 में रांची की एक विशेष CBI अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए रकीबुल हसन को उम्रकैद की सजा दी। इसके अलावा उनकी मां और एक रजिस्ट्रार को भी जेल की सजा सुनाई गई। शाहदेव ने बताया कि अदालत में अपना पक्ष साबित करने में उन्हें लगभग नौ वर्ष लग गए।
BAFTA Awards 2026: ‘बूंग’ की अंतरराष्ट्रीय कामयाबी पर ममता बनर्जी का संदेश, कही ये बात
सामाजिक सोच और पीड़ितों की चुप्पी

तारा शाहदेव ने कहा कि ऐसे मामलों में सामाजिक कलंक बड़ी बाधा बनता है। उनके अनुसार, समाज का एक वर्ग अक्सर यह मान लेता है कि लड़की स्वयं भ्रमित हुई या उसने अपनी मर्जी से फैसला लिया। उन्होंने इस सोच पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल किसी लड़की या उसके परिवार की कमजोरी का विषय नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी प्रभावशाली लोगों की सिफारिश पर तय हुई थी। परिवार ने जांच-पड़ताल की थी और उन्हें लगा था कि रिश्ता भरोसेमंद है। यहां तक कि एक जज ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। लेकिन शादी के तुरंत बाद परिस्थितियां बदल गईं और संघर्ष की शुरुआत हो गई। शाहदेव के अनुसार, अगर समाज में पहले से खुली चर्चा होती, तो शायद कई परिवार ऐसी स्थितियों से बच सकते थे।
फिल्म को लेकर बहस और प्रतिक्रिया
फिल्म द केरला स्टोरी के सीक्वल के रूप में बन रही यह नई कड़ी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह के बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तहत हुआ है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ विपक्षी नेताओं, कलाकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “प्रोपेगैंडा” बताया है, जबकि निर्माताओं का कहना है कि कहानी शोध पर आधारित वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।









