The Kerala Story 2 Day 4: द केरल स्टोरी 2 ओपनिंग वीकेंड अच्छा, जानें अब तक की टोटल कमाई

'द केरल स्टोरी 2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चार दिन बाद मंडे कलेक्शन गिरा। फिल्म ने अब तक कुल 12.8 करोड़ नेट और 15.1 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं। जानें बजट वसूली, पहले पार्ट से तुलना और आगामी हफ्तों में फिल्म की संभावनाएं।

द केरल स्टोरी 2 ओपनिंग वीकेंड अच्छा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 3, 2026

The Kerala Story 2 Day 4: ‘द केरल स्टोरी 2′ ने रिलीज के पहले ही काफी विवाद झेल लिए हैं, हालांकि रिलीज के बाद अब फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। पहले दिन की बात करें तो कमाई अपेक्षा के मुताबिक धीमी रही, क्योंकि शो समय में देरी हुई थी, लेकिन ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। सीक्वल फैक्टर के बावजूद, फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है, लेकिन बजट और उत्पादन स्केल को देखते हुए, यह अभी भी ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है।

The Kerala Story 2 BO Day 4: मंडे टेस्ट में कैसी रही ‘द केरल स्टोरी 2’, जानें चार दिनों का हाल

जानें टोटल कलेक्शन

आपको बता दें कि, रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये कमाए। अगर इसे शनिवार (दूसरे दिन) के 4.65 करोड़ के कलेक्शन से तुलना करें, तो गिरावट लगभग 43.01% रही। चूंकि यह गिरावट 50% से कम है, इसलिए फिल्म ने सोमवार का टेस्ट पास कर लिया। चार दिनों के कुल आंकड़े देखें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.8 करोड़ रुपये नेट और 15.1 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं।

पहले पार्ट की तुलना में प्रदर्शन

पहले पार्ट की तुलना में प्रदर्शन
पहले पार्ट की तुलना में प्रदर्शन

‘द केरल स्टोरी 2’ अपनी 2023 में रिलीज़ हुई प्रीक्वल के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है। पहले पार्ट ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को 10.03 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सीक्वल ने केवल 2.65 करोड़ ही कमाए। इसका मतलब है कि पहले सोमवार की तुलना में इस बार 73.57% कम कमाई हुई। इस तुलना से साफ है कि सीक्वल ने पहले पार्ट की लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस हिट को दोहराने में चुनौती का सामना किया।

The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की जबरदस्त रिकवरी, संडे को दर्शकों की भारी भीड़ से बदली किस्मत

चार दिन में बजट वसूली

फिल्म की कुल लागत 28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चार दिन में फिल्म ने 12.8 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं, यानी कुल बजट का 45.71% वसूल कर लिया है। यह दर्शाता है कि फिल्म ने अपनी कमाई की शुरुआत ठीक तरीके से की है, और अगर बॉक्स ऑफिस की गति बनी रहती है, तो यह अपनी पूरी लागत वसूल सकती है। फिलहाल फिल्म को अपने बजट की 100% रिकवरी के लिए 15.2 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

भविष्य की संभावनाएं

19 मार्च को बड़ी फिल्मों जैसे ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ तय है। उससे पहले ‘द केरल स्टोरी 2’ के पास इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने का मौका है। यदि फिल्म की रफ्तार बनी रहती है, तो यह न केवल अपनी लागत वसूल सकती है, बल्कि हिट फिल्म का टैग भी हासिल कर सकती है।

The Kerala Story 2 Day 1: विवादों के बीच रिलीज हुई द केरला स्टोरी 2, बॉक्स ऑफिस पर मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स