The Kerala Story 2 Day 1: विवादों के बीच रिलीज हुई द केरला स्टोरी 2, बॉक्स ऑफिस पर मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

विवादों के बीच रिलीज हुई द केरला स्टोरी 2, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखी गई। फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन किया और बजट का 2.5 प्रतिशत रिकवर किया। जानिए फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और आगे की संभावनाएँ।

विवादों के बीच रिलीज हुई द केरला स्टोरी 2

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Day 1:द केरला स्टोरी 2 अपनी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई थी, जो कि अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि इससे पहले इसे कई जगहों से बैन करने की मांग उठी थी, जिसकी वजह से रिलीज डेट पोस्टपोन करना पड़ा था। आइए जानते हैं रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स रहा?

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले तारा शाहदेव का भावुक बयान, कही ये बात

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओक्यूपेंसी

जानकारी के अनुसार, द केरला स्टोरी 2 को पहले दिन कुल 11.9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। दिल्ली में फिल्म को 473 शोज में 14 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली, जबकि मुंबई में 538 शोज में केवल 8.75 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 75 लाख रुपए कमा चुकी है। बुक माय शो पर टिकट सेल लगभग 20,000 रही। हालांकि, 2026 की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट में फिल्म टॉप 5 में जगह नहीं बना सकी।

2026 के टॉप 5 ओपनर्स

2026 के टॉप 5 ओपनर्स
2026 के टॉप 5 ओपनर्स

आपको बता दें कि, इस साल की टॉप ओपनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर बॉर्डर 2 है, जिसने पहले दिन 32.10 करोड़ कमाए थे। इसके बाद ओ रोमियो ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग की। तीसरे नंबर पर इक्कीस है, जिसने 7.28 करोड़ की ओपनिंग की थी। चौथे नंबर पर मर्दानी 3 है, जिसकी ओपनिंग 4 करोड़ रही थी। पांचवें नंबर पर फिल्म दो दीवाने शहर 1.5 करोड़ के साथ है।

Toxic Movie 2026: टॉक्सिक में यश का रोल और फिल्म का क्लाइमेक्स, फैंस के लिए बड़ा अपडेट

बजट और रिकवरी

फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये है। पहले दिन ही फिल्म ने अपने बजट का 2.5 प्रतिशत रिकवर कर लिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह रिकवरी बॉक्स ऑफिस पर एक हेल्दी साइन है। इसके अलावा, फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने की संभावना है।

फिल्म की कहानी और डायरेक्शन

फिल्म की कहानी और डायरेक्शन
फिल्म की कहानी और डायरेक्शन

फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी तीन युवा लड़कियों की है जो दूसरे धर्म में शादी करने के बाद मुश्किल हालात में फंस जाती हैं। फिल्म में लीड रोल्स में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं।

The Kerala Story 2: HC के आदेश के बाद अटकी ‘द केरला स्टोरी 2’, 15 दिन तक नहीं होगी रिलीज

दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमा जरूर रहा, लेकिन पॉजिटिव रिव्यू और सोशल मीडिया पर चर्चा ने फिल्म की उम्मीदों को बढ़ाया है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी और प्रदर्शन दोनों ही प्रभावशाली हैं।

आगे की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फिल्म की पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ जारी रहती है, तो अगले सप्ताह के कलेक्शन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। फिलहाल, द केरला स्टोरी 2 का ओपनिंग डे रिस्पॉन्स अच्छे संकेत देता है कि फिल्म धीरे-धीरे अपने दर्शक वर्ग को बढ़ा सकती है और लंबे समय तक थिएटर्स में चल सकती है।

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले तारा शाहदेव का भावुक बयान, कही ये बात