The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में इससे पहले फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा के केंद्र में है और अब यह बहस और तेज हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक Kamakhya Narayan Singh ने अभिनेता Prakash Raj की हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया और फिल्म जगत में इसे लेकर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।
Prakash Raj On The Kerala Story 2: सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का पोस्ट, फिल्म पर उठाए सवाल
ट्रेलर के बाद छिड़ी तीखी बहस

आपको बता दें कि, सीक्वल के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ लोग इसे “कड़वी सच्चाई” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “प्रचार” या “प्रोपेगैंडा” करार दे रहे हैं। फिल्म की कहानी कथित धर्म परिवर्तन और जबरन दबाव जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। इसकी पृष्ठभूमि केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में दिखाई गई है। इन विषयों को लेकर पहले भाग के समय भी विवाद हुआ था, और अब दूसरा भाग भी उसी तरह चर्चा में है।
प्रकाश राज की पोस्ट से बढ़ा विवाद
बताते चलें कि, विवाद तब और बढ़ गया जब प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने 2023 में आई फिल्म The Kerala Story का उल्लेख करते हुए केरल की विविधता को खाने-पीने की परंपराओं के माध्यम से समझाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा कि असली “केरल स्टोरी” वह है, जहां पोर्क, बीफ और मछली जैसी डिशेज़ वेजिटेरियन ओणम सद्या के साथ सह-अस्तित्व में रहती हैं। उनके अनुसार, यही केरल की असली पहचान है,विविधता और साथ रहने की संस्कृति। हालांकि, उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
कामाख्या नारायण सिंह का तीखा जवाब
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने प्रकाश राज की टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे अभिनेता को एक उच्च स्तर का कलाकार मानते थे, लेकिन अब उनके विचारों से निराश हैं। सिंह ने आरोपों के संदर्भ में सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जबरन धर्म परिवर्तन या किसी विशेष भोजन को मजबूरन खिलाने जैसी घटनाएं सच हैं, तो यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में किसी को उसके धर्म या आस्था के खिलाफ मजबूर करना स्वीकार्य नहीं हो सकता।
उन्होंने प्रकाश राज के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक टिप्पणी करते समय अधिक सतर्कता की जरूरत होती है।
Kriti Sanon Video: कृति सेनन और कबीर बहिया का लंदन वीडियो वायरल, फैंस बोले- परफेक्ट जोड़ी!
प्रोड्यूसर विपुल शाह का पक्ष
फिल्म के निर्माता Vipul Amrutlal Shah ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का उद्देश्य केरल राज्य को निशाना बनाना नहीं है। उनका कहना है कि केरल एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, और फिल्म का मकसद किसी बुराई को उजागर करना है, न कि पूरे राज्य को बदनाम करना। उन्होंने यह भी कहा कि पहली फिल्म के दौरान उठाए गए आंकड़ों पर सवालों के जवाब में टीम ने विस्तृत जानकारी साझा की थी। शाह का दावा है कि पहली फिल्म के बाद अपेक्षित कार्रवाई न होने के कारण ही सीक्वल बनाने का निर्णय लिया गया।









