The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की जबरदस्त रिकवरी, संडे को दर्शकों की भारी भीड़ से बदली किस्मत

कानूनी अड़चनों को पार कर 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन 520% की ऐतिहासिक उछाल दर्ज की। ओपनिंग वीकेंड पर 10.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, यह साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

The Kerala Story 2 Collection

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 2, 2026

The Kerala Story 2 Collection: निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2)  ने तमाम कानूनी अड़चनों और विवादों के बाद सिनेमाघरों में शानदार वापसी की है। 27 फरवरी को केरल हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शुरुआती रुकावटों के बावजूद, फिल्म के कलेक्शन में आई जबरदस्त उछाल ने ट्रेड एनालिस्ट्स और मेकर्स दोनों को हैरान कर दिया है।

Rajpal Yadav: फिल्म फाइनेंसिंग पर राजपाल यादव का सुझाव, कह दी ये बड़ी बात

शुरुआती सुस्ती के बाद कलेक्शन में भारी उछाल

बताते चले कि, रिलीज के पहले दिन फिल्म को कानूनी प्रक्रियाओं के कारण सीमित शो मिले, जिससे शुक्रवार का कलेक्शन महज 75 लाख रुपये रहा। लेकिन असली कहानी शनिवार से शुरू हुई, जब ‘पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ’ और दर्शकों की भारी भीड़ के चलते कमाई के आंकड़ों में 520 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि रविवार की छुट्टी का लाभ उठाते हुए फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह फिल्म का कुल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस पर वर्चस्व

अपनी दमदार शुरुआत के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ ने इस साल की आठ अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने ‘दो दीवाने सहर में’, ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘वध 2’ और ‘राहु केत’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान प्रदर्शन के आधार पर यह साल की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जो फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों के बीच इसकी स्वीकार्यता को दर्शाता है।

लागत और रिकवरी का गणित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में हुआ है। महज तीन दिनों में 10 करोड़ से अधिक की कमाई कर फिल्म ने अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के अभिनय से सजी इस फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह जल्द ही अपना बजट कवर कर ‘क्लीन हिट’ का टैग हासिल कर लेगी।

विवादों से सिनेमाघरों तक का सफर

कानूनी विवादों ने फिल्म को शुरुआत में भले ही थोड़ा धीमा किया हो, लेकिन अंततः इसी चर्चा ने दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा की। फिलहाल ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और माना जा रहा है कि वीकडेज (Working days) में भी फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रखेगी।

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी की अनदेखी तस्वीरें, 7 करोड़ का सोना और शाही विदाई