The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर ‘धुरंधर 2’ का असर, जानें टोटल कलेक्शन

'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के पहले दो हफ्तों में शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे मंडे यानी Day 18 पर फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आने से बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पड़ेगा। अब तक कुल कमाई और ग्रॉस आंकड़े जानें।

द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर ‘धुरंधर 2’ का असर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 17, 2026

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दो हफ्तों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई दर्ज की। पहले वीक में फिल्म ने 23.28 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 17.12 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, तीसरे वीकेंड के बाद तीसरे मंडे यानी 18वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Hema Malini On Dharmendra: धर्मेंद्र को ऑस्कर में नहीं मिली श्रद्धांजलि, गुस्से में लाल हुईं हेमा मालिनी; ईशा देओल ने दिया जवाब

कुल कमाई और ग्रॉस आंकड़े

फिल्म ने 18 दिनों में कुल 48.86 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने अपने बजट के हिसाब से मुनाफा कमाया और 50 फीसदी से अधिक प्रॉफिट के साथ साल की सबसे बड़ी प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बन गई है।

ऑस्कर से पहले डराने वाला पल: Priyanka Chopra और Nick Jonas के साथ होते-होते बचा हादसा

तीसरे मंडे का प्रदर्शन

तीसरे मंडे का प्रदर्शन
तीसरे मंडे का प्रदर्शन

तीसरे मंडे के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य बॉक्स ऑफिस ट्रेंड का हिस्सा है। तीसरे सप्ताह के दौरान फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा 1.06 करोड़ पर आ गया। इसके बावजूद, ‘द केरल स्टोरी 2’ अब भी 50 करोड़ की कमाई के बड़े मील के पत्थर के करीब है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन फिल्म के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि 19 मार्च से रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस नई फिल्म के आने से ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।

Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

फिल्म का रिकॉर्ड और तुलना

‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपनी प्रीक्वल फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की तुलना में उतनी बड़ी कमाई नहीं की। पहले भाग ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। बावजूद इसके, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बजट वसूलते हुए शानदार प्रॉफिट कमाया और दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स पाया।