The Kerala BO Day 19: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। हालांकि तीसरे सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया।
गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा
19वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ने शुरुआत में केवल 80 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन से लेकर अब तक फिल्म ने रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 23.28 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 17.14 करोड़ रुपये
15वें दिन: 1.50 करोड़ रुपये
16वें दिन: 2.75 करोड़ रुपये
17वें दिन: 3.15 करोड़ रुपये
18वें दिन: 1.13 करोड़ रुपये
19वें दिन: 1.42 करोड़ रुपये (सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार)
इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 50.37 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 57.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
50 करोड़ क्लब में एंट्री
‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज़ के 19वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज़ होने वाली है, जिसके बाद इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ना तय है। अनुमान है कि इसका लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 52 से 53 करोड़ रुपये तक रह सकता है।
बजट और मुनाफा

28 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी फिल्म ने 22 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑफ इंटरेस्ट (ROI) हासिल किया है। प्रतिशत में देखें तो यह लगभग 78.57% का मुनाफा है।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने साबित कर दिया है कि कम बजट की फिल्म भी दमदार कहानी और दर्शकों की जुड़ाव से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। तीसरे हफ्ते में भी इसकी पकड़ मजबूत रही और 50 करोड़ क्लब में शामिल होकर यह फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी सफलता बन गई है।
‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़









