2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 451 करोड़ कमाए, 80 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

बॉलीवुड की ओर से इस साल कई फिल्मों को ऑडियंस ने अपना प्यार दिया. बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का बोलबाला रहा. हालांकि इस साल जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश थी. बीते कुछ समय में जो कारनामे इस फिल्म ने किए, वो आज से पहले किसी के साथ भी नहीं हुआ. ऑडियंस ने इस फिल्म को इतना सपोर्ट किया कि ये 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' साबित हुई. फिल्म हनुमान अंश ने सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया था. हर दिन इसकी कमाई अपने बजट से 10 गुना

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉलीवुड की ओर से इस साल कई फिल्मों को ऑडियंस ने अपना प्यार दिया. बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का बोलबाला रहा. हालांकि इस साल जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश थी. बीते कुछ समय में जो कारनामे इस फिल्म ने किए, वो आज से पहले किसी के साथ भी नहीं हुआ. ऑडियंस ने इस फिल्म को इतना सपोर्ट किया कि ये 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' साबित हुई.

फिल्म हनुमान अंश ने सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया था. हर दिन इसकी कमाई अपने बजट से 10 गुना ज्यादा हो रही थी. 50 दिनों बाद भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी, और दुनियाभर में अपने कलेक्शन को 400 करोड़ पार पहुंचाने में कामयाब हुई. हालांकि अक्टूबर का महीना शुरू होते ही फिल्म को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. अजय देवगन की दृश्यम 3 के कारण कमाई में गिरावट आई.

अजय-रजनीकांत ने पहुंचाई चोट!
फिर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी जेलर 2 लेकर आए, और ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ले गए. मगर कहते हैं ना कि अगर किसी के ऊपर भगवान का आशीर्वाद पड़ जाए, तो वो इतनी मुश्किलों में भी चमकता नजर आएगा. हनुमान अंश के साथ भी कुछ-कुछ वैसा हुआ. दृश्यम 3 और जेलर 2 की आंधी के बीच भी फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अच्छी कमाई कर रही है.

11 हफ्तों बाद भी कायम है हनुमान अंश
हनुमान अंश को थिएटरों में लगे करीब 80 दिन बीत चुके हैं, और ये अभी भी दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कई जगहों पर लगी हुई है. खास बात ये है कि इतने समय बाद भी इसे अच्छे शोज मिल रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, हनुमान अंश ने अपने 79वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 341.26 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 451.56 करोड़ रुपये हो गई है.

थिएटरों में हनुमान अंश को लगे 11 हफ्ते हो गए हैं, और अब हर दिन कमाई लाखों में हो रही है. लेकिन उसमें भी फिल्म अपने पीछे बड़ी बॉलीवुड की फिल्में छोड़ते हुए आगे बढ़ रही है. 79वें दिन की कमाई के जरिए, हनुमान अंश ने रणबीर कपूर स्टारर संजू के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार किया. साल 2017 में आई रणबीर की फिल्म ने 341.22 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया था. हनुमान अंश ने चार लाख रुपये से मात दी है.

बात करें फिल्म हनुमान अंश की, तो इसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था जिन्होंने इसकी सफलता को देखते हुए सीक्वल भी अनाउंस किया.

2