बालकनी में मोबाइल सिग्नल तलाशते वक्त हुआ हादसा, नोएडा में IOC के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की जान गई

नोएडा नोएडा के सेक्टर 104 में 55 साल के शख्स की 17वें फ्लोर गिरकर मौत हो गई। शख्स की पहचान अजय गर्ग के तौर पर हुई जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) थे। वह एटीएस वन हेलमेट सोसायटी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना शनिवार सुबह 10.20 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह फोन का नेटवर्क ढूंढते हुए बालकनी में गए थे और इसी दौरान वह बालकनी से गिर गए।   मीडया रिपोर्ट के मुताबिक अजय गर्ग के फोन में फ्लैट के अंदर अछानक नेटवर्क नहीं आ रहे थे। इसलिए

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नोएडा
नोएडा के सेक्टर 104 में 55 साल के शख्स की 17वें फ्लोर गिरकर मौत हो गई। शख्स की पहचान अजय गर्ग के तौर पर हुई जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) थे। वह एटीएस वन हेलमेट सोसायटी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना शनिवार सुबह 10.20 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह फोन का नेटवर्क ढूंढते हुए बालकनी में गए थे और इसी दौरान वह बालकनी से गिर गए।
 
मीडया रिपोर्ट के मुताबिक अजय गर्ग के फोन में फ्लैट के अंदर अछानक नेटवर्क नहीं आ रहे थे। इसलिए वह बालकनी में चले गए। सिग्नल ढूंढते ढूंढते अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। सोसाइटी के लोगों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सोसाइटी के CCTV फुटेज खंगाल रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी। अजय गर्ग और उनकी पत्नी मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे। उनका बेटा मुंबई में रहता है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अजय गर्ग की पत्नी बदहवास हो गईं। लोग अजय गर्ग को आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके बेटे देवांग को भी मामले की जानकारी दी गई।

 

Leave a Comment

2