The 50 Show: नए रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला लुक सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। शो का प्रोमो महल, गेमप्ले और नियमों की झलक दिखाता है, जिससे यह साफ हो गया कि इस शो में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रणनीति और सर्वाइवल की भी बड़ी भूमिका होगी।
द 50 का महल: भव्यता और रोमांच का संगम
जियोहॉटस्टार ने हाल ही में ‘द 50’ के महल का हाउस टूर वीडियो शेयर किया, जिसमें महल की भव्यता और रहस्य को बखूबी दिखाया गया। वीडियो में महल को शक्तिशाली और रोमांचक जगह के रूप में पेश किया गया है, जिसकी सुरक्षा शेर करते दिखेंगे। महल में एक स्क्विड गेम जैसी एरीना भी है, जहां प्रतियोगियों को चुनौतीपूर्ण गेम्स खेलने होंगे। इसके अलावा, लायन डेन में प्रतियोगियों की आमने-सामने की टक्कर भी देखने को मिलेगी।
महल के अंदर बड़ा ड्रॉइंग रूम, तीन आलीशान बेडरूम और आरामदायक सोफा सेट मौजूद हैं। प्रोमो में बताया गया है कि यहां “कोई रूल नहीं होंगे” और वही प्रतियोगी टिक पाएंगे जिनका दिल मजबूत और दिमाग तेज होगा।
O’Romeo Trailer OUT: फैंस के लिए खुशखबरी, ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फैंस की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो आते ही फैंस की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। एक यूजर ने लिखा, “GTA 6 से पहले नया बिग बॉस आ गया, lol,” जबकि दूसरे ने इसे “इंडियन स्क्विड गेम” कहा। कुछ ने इसे “बिग बॉस प्रो मैक्स वर्जन” बताया। मज़ाक करते हुए किसी ने कहा, “अगर महाभारत के समय बिग बॉस होता, तो ऐसा होता,” तो वहीं कुछ ने इसे “सस्ता स्क्विड गेम” तक कह डाला।
कंटेस्टेंट्स और होस्ट
‘द 50’ फ्रेंच शो Les Cinquante से प्रेरित है, जो अपने अलग कॉन्सेप्ट और हाई-स्टेक गेमप्ले के लिए जाना जाता है। इंडियन वर्जन में 50 प्रतियोगियों को एक शानदार महल में रखा जाएगा, जहां रणनीति, गठजोड़ और सर्वाइवल की बड़ी भूमिका होगी।
शो में शामिल होंगे:
- करण पटेल
- फैसल शेख
- बिग बॉस OTT विनर दिव्या अग्रवाल
- मोनालिसा
- विक्रांत सिंह राजपूत
- शाइनी दोशी
- यूट्यूबर दुश्यंत कुकरेजा
- रिधि डोगरा
- उर्वशी ढोलकिया
शो की मेजबानी फराह खान करेंगी, जबकि महल में मौजूद ‘लायन’ की पहचान फिलहाल सस्पेंस में है।
सोनम कपूर की दूसरी प्रेगनेंसी, नए फोटोशूट में नजर आया उनका रॉयल अंदाज
कब और कहां देखें
‘द 50’ 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में दर्शकों को मनोरंजन, रोमांच और रणनीति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। महल, प्रतियोगियों के बीच टकराव और हाई-स्टेक गेम्स शो को अन्य रियलिटी शोज़ से अलग बनाते हैं।










