Thalapathy Vijay Divorce: थलपति विजय के तलाक की अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र, तृषा कृष्णन पर टिकीं निगाहें

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच शादी के 27 साल बाद तलाक की खबरों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Thalapathy Vijay Divorce: थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी को तमिल इंडस्ट्री की सबसे सफल शादियों में से एक माना जाता था, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स ने फैंस को चौंका दिया है। खबरों के अनुसार, संगीता ने दिसंबर 2025 में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। इस याचिका में संगीता ने विजय पर ‘मानसिक क्रूरता’, ‘परित्याग’ और ‘व्यभिचार’ (Adultery) जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता का दावा है कि विजय का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके कारण उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुँच गई है।

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का आरोप: रोल पाने के लिए रखा गया इंटीमेट होने का दबाव

क्यों सुर्खियों में आया एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम?

Thalapathy Vijay Divorce
तलाक की अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र

हालांकि तलाक की याचिका में संगीता ने किसी विशेष नाम का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैंस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम इस विवाद से जोड़ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, याचिका के अनुसार, संगीता को अप्रैल 2021 में विजय के किसी अभिनेत्री के साथ कथित संबंधों के बारे में पता चला था।

पुरानी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री: विजय और तृषा ने ‘घिल्ली’ और ‘कुरुवी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। फैंस को उनकी केमिस्ट्री हमेशा से पसंद रही है, लेकिन अब यही पसंद संदेह में बदल रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट

तृषा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज और विजय के जन्मदिन पर उनके साथ शेयर की गई तस्वीर ने आग में घी का काम किया है। एक इवेंट के दौरान विजय द्वारा तृषा को ‘प्रिंसेस’ कहना भी अब चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीति और करियर पर संकट के बादल?

Thalapathy Vijay Divorce
तलाक की अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र

यह कानूनी विवाद थलपति विजय के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर आया है। विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिझागा वेत्री कज़गम’ (TVK) लॉन्च की है और वे सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं। एक राजनेता के रूप में ‘पारिवारिक व्यक्ति’ (Family Man) की छवि बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ‘व्यभिचार’ जैसे आरोप उनके राजनीतिक भविष्य और जनता के बीच उनकी साख को प्रभावित कर सकते हैं। विजय के करोड़ों फैंस इस खबर से सदमे में हैं। जहाँ कुछ लोग इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं, वहीं कुछ एक्टर की इमेज को लेकर चिंतित हैं।

क्या है सच्चाई?

फिलहाल, थलपति विजय या तृषा कृष्णन की ओर से इन अफवाहों और आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण (Clarification) नहीं आया है। विजय हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखना पसंद करते हैं, लेकिन कोर्ट में दायर हुई यह अर्जी अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुकी है।

Rashmika-Vijay Wedding Photo: विजय -रश्मिका की शादी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर तोड़ा विराट कोहली और कियारा-सिद्धार्थ का रिकॉर्ड