Thalapathy Vijay CM: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Thalapathy Vijay ने राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह भव्य समारोह 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में विजय का पूरा परिवार भी शामिल हुआ, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया।
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ा तनाव, CM विजय के बयान पर भड़के स्टालिन
तृषा कृष्णन की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Trisha Krishnan भी नदर आई। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और काफी चर्चा में रही। तृषा कृष्णन ने समारोह के दौरान विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मुलाकात की और उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया। इस भावुक पल ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
बताते चलें कि, तृषा कृष्णन और शोभा चंद्रशेखर की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों को बेहद आत्मीयता के साथ एक-दूसरे का स्वागत करते और गले मिलते देखा गया। इस दौरान तृषा के साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद थीं, जिससे यह पल और भी पारिवारिक और भावनात्मक बन गया।
थलपति विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं

विजय और तृषा कृष्णन के बीच रिश्तों को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जाती रही हैं। खासकर तब से जब विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों में बदलाव की चर्चा हुई, तब से दोनों के नाम को अक्सर जोड़ा जाने लगा। हालांकि, दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और इस विषय पर चुप्पी बनाए रखी है।
Actor Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु को मिला नया सीएम, थलपति विजय ने ली शपथ
फिल्मों में रही है सुपरहिट जोड़ी
थलपति विजय और तृषा कृष्णन ने कई सफल फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दोनों ने साथ में जिन प्रमुख फिल्मों में काम किया है, उनमें Ghilli, Thirupaachi, Aathi और Kuruvi शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों से काफी सराहना मिली और उनकी जोड़ी साउथ सिनेमा की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन गई।








