Thailand Accident News: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में एक चलती यात्री ट्रेन पर अचानक क्रेन गिर गई। इस हादसे में ट्रेन पटरी से उतर गई और मौके पर ही 22 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रमुख थाचापोन चिन्नावोंग ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है।
Iran Protest Update: हजारों की मौत के बाद ट्रंप का अल्टीमेटम- “फांसी दी तो भुगतना होगा अंजाम”
राजधानी बैंकॉक से 230 किलोमीटर दूर हादसा

यह हादसा राजधानी बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित सिखियो जिले में हुआ। ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी। अचानक क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई और डिब्बे पलट गए। स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित लाइव वीडियो में देखा गया कि रंगीन यात्री ट्रेन पटरी से उतरकर एक ओर पलटी हुई थी और मलबे से धुआं उठ रहा था।
बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद ट्रेन में आग लग गई थी, जिसे राहतकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर लिया। नाखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग ने फेसबुक पर जानकारी दी कि अब तक चार शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। बचावकर्मी लगातार ट्रेन के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
हाई-स्पीड रेलवे निर्माण के दौरान हादसा
अधिकारियों ने बताया कि जिस क्रेन के गिरने से यह हादसा हुआ, वह एक ऊंची हाई-स्पीड रेलवे लाइन बनाने के काम में इस्तेमाल हो रही थी। यह रेलवे लाइन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत तक बनाई जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन पर गिर गई। इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई।
राहतकर्मियों की तैनाती
हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि बचावकर्मी ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जनसंपर्क विभाग का बयान
नाखोन रत्चासिमा के पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब प्राथमिकता ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है। विभाग ने यह भी बताया कि हादसे के कारण रेलवे लाइन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
US के ईरान कदमों पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया, 25 फीसदी टैरिफ का किया विरोध










