Tesla Model S: भारत और दुनियाभर में प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसी दिशा में प्रमुख ईवी निर्माता Tesla कई देशों में अपनी इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध कराती है। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि Elon Musk की कंपनी Tesla अपनी दो लोकप्रिय कारों Model S और Model X का उत्पादन बंद करने की तैयारी कर रही है। अगर आप इन कारों के खरीददार हैं, तो इसे ऑर्डर करने का यह सही समय हो सकता है।
WhatsApp Calls: बार-बार बजता है WhatsApp कॉल? अनजान नंबरों को साइलेंट करने का आसान तरीका
Tesla की दो कारों पर लगेगा रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tesla ने आधिकारिक तौर पर संकेत दिए हैं कि वह Model S और Model X का उत्पादन जल्द ही बंद करने वाली है। Tesla और Elon Musk दोनों ने सोशल मीडिया पर इस विषय में जानकारी साझा की है। कंपनी ने यह साफ किया है कि अगले कुछ महीनों में ये दोनों मॉडल उपलब्ध नहीं होंगे।
किन कारों का होगा उत्पादन बंद

Tesla के पुराने मॉडल Model S और Model X का उत्पादन बंद करने का फैसला कई साल पुराने होने और नई तकनीक के कारण लिया गया है। दोनों ही कारें इलेक्ट्रिक हैं, लेकिन अब Tesla अपनी नई पीढ़ी की कारें, जिनमें सेल्फ-ड्राइविंग और एआई तकनीक का इस्तेमाल होगा, लॉन्च करने जा रही है।
AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका
क्यों लिया गया यह कदम
जानकारी के अनुसार, Model S और Model X पुराने मॉडल हैं और वर्तमान में Tesla नई तकनीक वाली कारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। इन नए मॉडलों में स्वायत्त ड्राइविंग, उन्नत एआई और स्मार्ट फीचर्स होंगे। इसलिए कंपनी ने तय किया कि पुराने मॉडल का उत्पादन बंद किया जाएगा और नए तकनीकी फीचर्स के साथ नई कारों को बाजार में लाया जाएगा।
Elon Musk ने भी दी पुष्टि
Elon Musk ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि Model S और Model X शानदार गाड़ियां हैं और इनकी लोकप्रियता हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक ये कारें उपलब्ध हैं, खरीदने वालों को ऑर्डर करने का यह सही समय है। Musk ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन कारों ने Tesla को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Aadhaar ऐप को मिलेगा फुल वर्जन, लॉन्च से पहले जान लें UIDAI के नए फीचर्स
Tesla ने भी दी आधिकारिक जानकारी
Tesla ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जैसे-जैसे कंपनी स्वायत्त भविष्य की ओर बढ़ रही है, Model S और Model X का उत्पादन अगले तिमाही में बंद हो जाएगा। Tesla ने ग्राहकों से कहा कि यदि आप इन मॉडलों में से कोई खरीदना चाहते हैं, तो अभी ऑर्डर करना बेहतर होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि ये मॉडल Tesla के शुरुआती और महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मालिकों के बिना इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकती थी।









