Tere Naam Box Office Day 6: ‘तेरे नाम’ की कमाई फिसली, बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई धमाल

सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ री-रिलीज के 6 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। फिल्म ने कुल 1.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अगर यह 20 लाख और कमाए, तो यह इतिहास रच सकती है।

‘तेरे नाम’ की कमाई फिसली

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 6, 2026

Tere Naam Box Office Day 6: सलमान खान की सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म तेरे नाम को एक बार फिर थियेटर्स में रिलीज किया गया है। इस फिल्म की री- रिलीज का ऐलान होते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। दर्शकों को उम्मीद थी कि यह फिल्म दोबारा रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। हालांकि, मजबूत प्रतिस्पर्धा न होने के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

बताते चलें कि, इसके बावजूद फिल्म के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 20 लाख रुपए और कमा लेती है, तो यह सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन सकती है।

Dhurandhar 2 Release Date: ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर डेट कन्फर्म, इस डेट को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको बता दें कि, हाल के समय में कई पुरानी फिल्मों को दोबार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इनमें ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘तुम्बाड’ और ‘सनम तेरी कसम’ जैसी फिल्मों ने अपनी री-रिलीज में काफी अच्छी कमाई की। लेकिन सलमान खान की ‘तेरे नाम’ इस मामले में थोड़ा पीछे रह गई। जानकारी के अनुसार, फिल्म ने री-रिलीज के 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसी तरीके से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई अब लगभग 1.10 करोड़ रुपए नेट तक पहुंच चुकी है। वहीं जीएसटी समेत इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.29 करोड़ रुपये हो गया है।

Mandana Karimi Reaction: ईरान-इजराइल जंग पर मंदना करीमी ने जताई अपनी भावनाएं, वीडियो वायरल

‘तेरे नाम’ की डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म की री-रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में कमाई ठीक-ठाक रही, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

डे-वाइज कलेक्शन (नेट):

  • पहला दिन – 20 लाख रुपये
  • दूसरा दिन – 25 लाख रुपये
  • तीसरा दिन – 30 लाख रुपये
  • चौथा दिन – 10 लाख रुपये
  • पांचवां दिन – 15 लाख रुपये
  • छठा दिन – 10 लाख रुपये

इन आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छह दिनों में कुल 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

‘तेरे नाम’ बनाम ‘करण अर्जुन’

‘तेरे नाम’ बनाम ‘करण अर्जुन’
‘तेरे नाम’ बनाम ‘करण अर्जुन’

सलमान खान की फिल्मों की री-रिलीज का रिकॉर्ड अब तक बहुत खास नहीं रहा है। उनकी ज्यादातर फिल्मों ने दोबारा रिलीज होने पर औसत प्रदर्शन ही किया है। सलमान खान और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ ने अपनी री-रिलीज के दौरान करीब 1.30 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी। ऐसे में ‘तेरे नाम’ को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 20 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई करनी होगी। अगर फिल्म की कमाई पूरी तरह से नहीं गिरती और यह थोड़ी स्थिर रहती है, तो यह आंकड़ा हासिल करना मुश्किल नहीं माना जा रहा है।

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन-सानिया की शादी में सितारों का जलवा, देखें तस्वीरें

2003 में कैसी रही थी फिल्म की कमाई

2003 में कैसी रही थी फिल्म की कमाई
2003 में कैसी रही थी फिल्म की कमाई

साल 2003 मे रिलीज हुई तेरे नाम का निर्देशन दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था। यह फिल्म अपने समय की सबसे चर्चिक रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्मों में से एक बन गई थी। करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी मूल रिलीज के दौरान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 14.53 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था। उस समय के हिसाब से यह फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल मानी गई थी। अब जब फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, तो इसके कुल कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। री-रिलीज के बाद फिल्म की लाइफटाइम कमाई बढ़कर लगभग 15.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।