Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का सिलसिला जारी, 5.7 तीव्रता के झटकों से बढ़ी चिंता

तेलंगाना के नलगोंडा में प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की हत्या ने सनसनी मचा दी। घर में उन पर चाकू से 27 वार किए गए। जांच के दौरान आखिरी फोन कॉल में बोले गए ‘बाबू’ शब्द और बरामद नकदी से पुलिस को अहम सुराग मिला, जिसके बाद स्कूल के दो नाबालिग छात्रों तक जांच पहुंची।

इंडोनेशिया में भूकंप का सिलसिला जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 20, 2026

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रुटेंग के आसपास बुधवार रात 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र रुटेंग से करीब 32 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं बताया गया है।

अमेरिकी दबदबे के बीच ईरान से छिना होर्मुज का नियंत्रण, जहाजों ने बदले रास्ते

कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आपको बता दें कि, भूकंप का असर ईस्ट नूसा तेंगारा क्षेत्र के कई हिस्सों में देखने को मिला। मंगगराई, पश्चिमी मंगगराई, नागेकेओ और पूर्वी सुम्बा रीजेंसी में लोगों ने झटके महसूस किए। कंपन के कारण घरों के अंदर रखी वस्तुएं हिलने लगीं और लोगों को जमीन में कंपन महसूस हुआ। भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल भी देखने को मिला।

लगातार आ रहे छोटे झटके

आपको बता दें कि, 5.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इलाके में छोटे-छोटे झटकों का सिलसिला भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में 2 से 4 तीव्रता के कई भूकंर दर्ज किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ये झटके फ्लोरेस बैक-आर्क टेक्टोनिक जोन में जारी भूकंपीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकते हैं। इसी वजह से फ्लोरेस द्वीप और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद बढ़ी चिंता

इंडोनेशिया में हाल ही में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद से आफ्टरशॉक लगातार दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी यानी BMKG के प्रमुख तेुकु फैसल फतहानी ने बताया कि इतने बड़े भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की गतिविधि सामान्य होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं। उनके अनुसार, भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी, इसलिए इसके बाद आने वाले झटकों का सिलसिला तुरंत खत्म होने की उम्मीद नहीं है। स्थिति सामान्य होने में करीब तीन से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है।

अब तक 3 हजार से ज्यादा आफ्टरशॉक

BMKG के आंकड़ों के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कुल 3,055 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके थे। इनमें सबसे शक्तिशाली आफ्टरशॉक की तीव्रता 6.2 रही, जबकि सबसे कम तीव्रता 1.1 दर्ज की गई। कुल आफ्टरशॉक में से 88 झटके ऐसे थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने महसूस किया। एजेंसी लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद लोगों को जरूरी अपडेट उपलब्ध करा रही है।

क्षतिग्रस्त इमारतों में वापस न जाएं

BMKG ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। एजेंसी ने कहा है कि जिन मकानों या इमारतों में भूकंप के कारण दरारें आई हैं या जिन्हें संरचनात्मक रूप से असुरक्षित माना गया है, वहां वापस जाने से बचें। आफ्टरशॉक के दौरान पहले से कमजोर इमारतों के ढहने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। फिलहाल अधिकारियों की नजर लगातार जारी भूकंपीय गतिविधियों पर बनी हुई है और प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

‘बलूचिस्तान छोड़ो, हथियार भी यहीं छोड़ो’, अलगाववादी नेता ने पाकिस्तान को दी