Tejashwi Yadav BJP Attack: तेजस्वी यादव का बीजेपी पर हमला, महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल

क्या सत्ता की हनक में भाजपा नेता अब रिश्तों और मर्यादाओं की सीमा लांघने लगे हैं? उत्तराखंड की मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान ने पूरे देश में उबाल पैदा कर दिया है। तेजस्वी यादव के एक तीखे सवाल ने भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोल दी है। जानिए आखिर क्या कहा था पप्पू गिरधारी ने?

Tejashwi Yadav BJP Attack

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 3, 2026

Tejashwi Yadav BJP Attack: बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की महिलाओं के प्रति सोच हमेशा से ही विषैली रही है। उनका यह बयान उस राजनीतिक विवाद के संदर्भ में आया है, जिसमें उत्तराखंड के मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Tejashwi Yadav BJP Attack: तेजस्वी का आरोप: बीजेपी की सोच हमेशा विषैली

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के नेता कह रहे हैं कि पहले 10 हजार रुपये में महिलाओं के वोट खरीदे थे और अब बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां लाकर बेचेंगे। इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। तेजस्वी ने इसे बीजेपी की महिलाओं के प्रति विषैली सोच बताया और पार्टी को घेरते हुए आलोचना की।

Tejashwi Yadav BJP Attack: उत्तराखंड के मंत्री के पति का विवादित बयान

इस राजनीतिक विवाद की शुरुआत उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक बयान से हुई। अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल साहू ने एक व्यक्ति से कहा, “क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे? अगर शादी नहीं हो पा रही तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे, वहां 20-25 हजार रुपये में मिल जाएगी।” यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे बिहार में राजनीति गर्मा गई और महिलाओं के मुद्दे पर विवाद उठ खड़ा हुआ।

बिहार महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

उत्तराखंड मंत्री के पति की यह टिप्पणी बिहार की राजनीति में नया मोड़ ले आई। बिहार राज्य महिला आयोग (बीएसडब्ल्यूसी) ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए गिरधारी लाल साहू को नोटिस भेजने का निर्णय लिया। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है और यह मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि चूंकि रेखा आर्य मंत्री हैं, ऐसे में उनके पति के इस प्रकार के बयान से उनकी सरकार की छवि भी खराब होती है।

महिला आयोग ने माफी की मांग की

बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि गिरधारी लाल साहू को इस आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। आयोग ने साहू को बिना शर्त माफी मांगने का नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं का अपमान करते हैं और समाज में उनका सम्मान घटाते हैं।

कांग्रेस ने भी की बीजेपी की आलोचना

कांग्रेस पार्टी ने भी इस बयान की आलोचना की है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने इसे शर्मनाक और घृणित बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह बीजेपी की असली सोच को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि बीजेपी बिहार की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और इस मामले पर कार्रवाई करे।

राजनीतिक विवाद पर बढ़ी चर्चा

यह विवाद अब बिहार के राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से चर्चा का विषय बन गया है। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी पर आलोचनाओं का दौर जारी है। महिलाओं के सम्मान से जुड़ी इस टिप्पणी ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है और दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।

Read More: US strike Venezuela: बस ड्राइवर से राष्ट्रपति और फिर ‘मोस्ट वांटेड’, मादुरो-अमेरिका दुश्मनी की पूरी कहानी