महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

मुंबई साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। 17 अप्रैल से शुरू होने वाली इस सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और उभरते चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम में संतुलन और भविष्य की तैयारी दोनों नजर आ रही है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को शामिल किया जाना खास चर्चा का विषय है। वहीं काशवी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई
साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। 17 अप्रैल से शुरू होने वाली इस सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और उभरते चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम में संतुलन और भविष्य की तैयारी दोनों नजर आ रही है।

टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को शामिल किया जाना खास चर्चा का विषय है। वहीं काशवी गौतम को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, जो उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है।

इसके अलावा भारती फुलमाली की करीब सात साल बाद टीम में वापसी हुई है, जो चयन का एक और अहम पहलू है। टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को मजबूती देंगे।

सीरीज के सभी पांच मुकाबले 17, 19, 22, 25 और 27 अप्रैल को खेले जाएंगे। मैचों का आयोजन डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में किया जाएगा। यह दौरा आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Leave a Comment

2