Team India Siddhivinayak Temple: ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे सूर्या और गंभीर, बप्पा से लिया आशार्वाद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी लेकर टीम इंडिया के क्रिकेटर सूर्या और गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश से जीत और सफलता की प्रार्थना की। मंदिर में भव्य स्वागत और पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे सूर्या और गंभीर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 14, 2026

Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुँचे और भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

अहमदाबाद से मुंबई तक आस्था का सफर

आपको बता दें कि, टीम इंडिया ने पहले अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे, जो की फैसं में काफी चर्चा काफी उत्साह का विषय बनी थी, जिसके बाद अब क्रिकेटर सूर्यकुमार और गौतम गंभीर दोनों ही ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और अपनी जीत का श्रेय भगवान को समर्पित किया।

भारत की ऐतिहासिक जीत

भारत की ऐतिहासिक जीत
भारत की ऐतिहासिक जीत

बताते चलें कि, बीते दिन यानी 8 मार्च 2026 को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और इतिहाल रच दिया।

BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, नमन अवॉर्ड्स में दिग्गजों का जमावड़ा

टीम का शानदार प्रदर्शन

  • ग्रुप A में भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की ईमानदारी

बताते चलें कि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि उस मैच में अक्षर पटेल को बाहर कर देना उनकी गलती थी। हालांकि, टीम ने सेमीफाइनल में मजबूत जीत के फाइनल तक का जबरदस्त सफर तय किया और ट्रॉफी घर ले आई।

Harbhajan Singh Rajya Sabha Speech: पूर्व Cricketer ने उठाया अश्लील कंटेंट का मामला