
TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक नामी आईटी कंपनी में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का बड़ा रैकेट सामने आया है। मुख्य आरोपी निदा खान (कोडनेम ‘डेयर डेविल’) पर आरोप है कि उसने मुस्लिम टीम लीडर्स के साथ मिलकर हिंदू महिला कर्मचारियों को नमाज पढ़ने, गोमांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। इस गंभीर मामले की जांच के लिए गठित SIT ने अब तक 9 FIR दर्ज की हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और गंभीर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।










