Tata XPRES: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने भारत में अपनी नई फ्लीट सेडान Tata XPRES को पेश कर दिया है। यह कार दो वेरिएंट्स, पेट्रोल और CNG में उपलब्ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये और CNG वेरिएंट की कीमत 6.59 लाख रुपये रखी गई है। यह सेडान खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स, टैक्सी सेवाओं और कमर्शियल उपयोग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। अब इसकी बुकिंग सभी अधिकृत फ्लीट डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।
Aadhaar और मोबाइल लिंक कराया है? सावधान! नई साइबर फ्रॉड ट्रिक से खाली हो सकता है अकाउंट
माइलेज और टिकाऊपन पर जोर
Tata XPRES में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए हैं। टाटा ने इस कार में बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और टिकाऊपन पर ध्यान केंद्रित किया है, जो फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए सबसे जरूरी फीचर्स माने जाते हैं।
लंबी दूरी के लिए बेहतरीन विकल्प

CNG वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका 70 लीटर ट्विन-सिलेंडर CNG टैंक है। यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी क्षमता वाला CNG सेटअप है। बड़े टैंक की वजह से बार-बार फ्यूल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं आसान हो जाती हैं और ऑपरेटिंग समय बढ़ता है।
Apple 2026 Products: आईफोन फोल्ड नहीं सिर्फ शुरुआत! 2026 में ऐप्पल लॉन्च करेगी कई बड़े इनोवेशन
बूट स्पेस में कोई समझौता नहीं
डुअल CNG सिलेंडर होने के बावजूद Tata XPRES में बूट स्पेस को पूरी तरह उपयोगी रखा गया है। इंटेलिजेंट ट्विन-सिलेंडर पैकेजिंग से यह सेगमेंट का सबसे अच्छा इस्तेमाल योग्य बूट स्पेस देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का बूट स्पेस है, जो पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। यह सुविधा फ्लीट ऑपरेटर्स को सामान या लगेज की वजह से बुकिंग खोने की समस्या से बचाती है।
फ्लीट ग्राहकों पर टाटा का फोकस

Tata पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, XPRES को फ्लीट ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डुअल CNG सिलेंडर, बड़ा बूट स्पेस और टिकाऊ इंजन इसे कमर्शियल उपयोग के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
Google Maps Hidden Feature: अब ट्रैफिक नहीं बनेगा दुश्मन! गूगल मैप्स का ये सीक्रेट ट्रिक आएगा काम
XPRES: टैक्सी और कमर्शियल उपयोग के लिए आदर्श
इस सेडान को खासतौर पर प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें माइलेज, कम मेंटेनेंस और लंबे समय तक इस्तेमाल करने की क्षमता इसे बाजार में अन्य सेडान से अलग बनाती है। CNG वेरिएंट लंबे ऑपरेटिंग समय के लिए आदर्श है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट बड़े बूट स्पेस के साथ आरामदायक फ्लीट ऑपरेशन का भरोसेमंद विकल्प है।










