Tata Punch Facelift 2026: डिजाइन, इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव

Tata Punch Facelift 2026: टाटा ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV का नया फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। इसमें नया डिजाइन, केबिन और इंजन विकल्प शामिल हैं। कीमत 5.59 से 10.54 लाख रुपये तक और 8 ट्रिम्स में उपलब्ध है।

इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 17, 2026

Tata Punch Facelift 2026: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV Tata Punch Facelift 2026 पेश की है। लॉन्च के साथ ही यह कार चर्चा का विषय बन गई है। कंपनी ने इसमें एक्सटीरियर डिजाइन, केबिन लेआउट और इंजन विकल्पों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रैक्टिकल हो गई है। नई Punch Facelift की कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू होकर 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे आठ अलग-अलग ट्रिम्स में पेश किया गया है – Smart, Pure, Pure+, Pure+ S, Adventure, Adventure S, Accomplished और Accomplished+ S।

Republic Day Sale 2026: Apple लवर्स के लिए खुशखबरी, iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट

इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प

Punch Facelift में अब ज्यादा पावर और विकल्प दिए गए हैं। इसमें नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा, पहले से मौजूद 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है। माइलेज चाहने वालों के लिए कंपनी ने ट्विन-सिलेंडर CNG किट और नया CNG-AMT कॉम्बिनेशन भी दिया है। यह विकल्प डेली यूज के लिए बेहद किफायती है और उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते हैं।

कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल?

इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव
इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव

अगर आप Tata Punch Facelift खरीदने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा, तो कंपनी का Accomplished+ S ट्रिम सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यह टॉप-एंड वेरिएंट है, लेकिन फीचर्स, सेफ्टी और पावरट्रेन के मामले में यह संतुलित पैकेज ऑफर करता है। इसमें बेसिक से लेकर प्रीमियम तक सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे अलग से अपग्रेड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Instagram Reels को वायरल बनाने का सीक्रेट, जानें जरूरी सेटिंग्स

Accomplished+ S वेरिएंट की कीमत और विकल्प

  • नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन + 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स: कीमत 99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
  • नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन + AMT ट्रांसमिशन: कीमत 54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
  • CNG-AMT कॉम्बिनेशन: कीमत 54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)। यह उन लोगों के लिए है जो क्लचलेस ड्राइविंग और बेहतर माइलेज चाहते हैं।
  • 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन + मैनुअल गियरबॉक्स: कीमत 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)। यह विकल्प ज्यादा पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए है।