तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर खोला बड़ा राज, यश के साथ काम का बताया अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की. ‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार महिलाएं तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की.

‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार महिलाएं
तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर हैं, लेकिन हर सीन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की महिलाएं शानदार और बेखौफ हैं. जब भी हम साथ शूट करते थे, मैं बस उन्हें देखकर सीखती रहती थी क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम मिलता है.” तारा ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर यह फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह अलग अनुभव होगी. दर्शकों ने शायद पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। फिल्म में महिलाओं की ताकत, निडरता, साहस और अलग पहचान को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.”

यश के साथ काम करने पर क्या बोलीं तारा?
तारा सुतारिया ने ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ काम करने को लेकर कहा, “यश एक शानदार को-स्टार और इंसान हैं. मैं हमेशा ऐसे सेट्स पर काम करना चाहती हूं जहां ईमानदारी, मकसद और स्पष्ट सोच हो. गीतू मोहनदास और यश दोनों के साथ हमें वही माहौल मिला. एक महिला निर्देशक के नेतृत्व में काम करना वाकई बहुत अलग अनुभव होता है.”

फिल्म की रिलीज डेट टली
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

Leave a Comment

2