Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप! AP Dhillon के साथ केमिस्ट्री बनी गले की हड्डी?

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है, हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 9, 2026

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉक्सिक फेम तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तारा और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी तक तारा और वीर में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

टीवी पर ऐश्वर्या शर्मा की बड़ी वापसी, एकता कपूर के शो में निभाएंगी मुख्य किरदार

ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को किया हैरान

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप!

रिपोर्ट के अनुसार तारा और वीर ने अलग होने का निर्णय लिया है। ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। खासकर इसलिए क्योंकि पिछले साल 2025 में ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उस समय दोनों को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा गया था और उनकी जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे।

एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

हाल ही में मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद तारा और वीर का रिश्ता चर्चा में आ गया। इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के दौरान एपी ने तारा को किस और हग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी दौरान कॉन्सर्ट में मौजूद वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ। वीडियो में वीर थोड़े टेंशन और गुस्से वाले एक्सप्रेशन देते नजर आए।

वीर का बयान और वायरल वीडियो

वीर पहाड़िया ने बाद में इस वीडियो को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाए गए उनके एक्सप्रेशन किसी और गाने के दौरान के थे और जब तारा स्टेज पर थीं, तब वे परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को फेक बताया और लोगों से अपील की कि ऐसे वीडियोज पर विश्वास न किया जाए।

सोशल मीडिया पर चर्चा

Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप!

इस मुद्दे पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें तारा और एपी ढिल्लों स्टेज पर डांस करते नजर आए, जबकि वीर ऑडियंस में बैठकर एन्जॉय करते दिखे। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर तारा और वीर के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

रिश्ते की शुरुआत और तारा का अतीत

तारा और वीर ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले तारा का नाम आदर जैन के साथ जुड़ा था। वीर पहाड़िया के साथ रिश्ते की पुष्टि के बाद दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और उनकी जोड़ी को लेकर मीडिया में खूब चर्चा होती थी।

‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश का सिग्नेचर स्वैग, आते ही मचा दिया तहलका