Tamannaah Bhatia: ‘स्त्री 2’ का आइटम नंबर बना रिकॉर्ड हिट, तमन्ना ने शेयर की खुशी

Tamannaah Bhatia: ‘स्त्री 2’ का आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ रिलीज के बाद से ही जबरदस्त हिट है। तमन्ना भाटिया की अदाओं ने दर्शकों को खूब पसंद आया और यह गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है।

‘स्त्री 2’ का आइटम नंबर बना रिकॉर्ड हिट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 17, 2026

Tamannaah Bhatia: फिल्म ‘स्त्री 2’ जब रिलीज हुई थी, तब सबसे ज्यादा चर्चा इसके आइटम नंबर ‘आज की रात’ को लेकर हुई थी। इस गाने में तमन्ना भाटिया की अदाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। थिएटर में गाना बजते ही दर्शकों की तालियां और सीटियां गूंजने लगी थीं। रिलीज के बाद से ही यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है और आज भी लगातार सुना जा रहा है।

Akshay Kumar Anniversary: शादी को पूरे हुए 25 साल, अक्षय का ट्विंकल पर मजेदार कैप्शन

यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड

तमन्ना भाटिया स्टारर इस गाने ने यूट्यूब पर नया इतिहास रच दिया है। गाने ने हाल ही में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि तमन्ना और गाने की पूरी टीम के लिए बेहद खास है। तमन्ना ने इस खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के समय की वीडियो, गाने की क्लिप और प्रोडक्शन से जुड़ी झलकियां पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा – “पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।”

गाने की लोकप्रियता

‘आज की रात’ गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच हिट हो गया था। सिनेमाघरों में इसे सुनते ही दर्शक झूम उठे थे। गाने की धुन और तमन्ना का डांस इसे और भी खास बना देता है। यही वजह है कि यह गाना लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा और अब यूट्यूब पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर चुका है।

तमन्ना का आइटम नंबर ‘आज की रात’ हुआ वायरल, 100 करोड़ यूट्यूब व्यूज के साथ रिकॉर्ड, आभार व्यक्त किया

गाने की टीम और क्रिएटिविटी

‘स्त्री 2’ का आइटम नंबर बना रिकॉर्ड हिट
‘स्त्री 2’ का आइटम नंबर बना रिकॉर्ड हिट

यह गाना फिल्म ‘स्त्री 2’ का हिस्सा है, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार नजर आए थे।

  • गाने को अपनी आवाज दी है मधुबंति बागची, दिव्य कुमार और सचिन-जिगर ने।
  • इसका संगीत भी सचिन-जिगर ने तैयार किया है।
  • गाने के बोल लिखे हैं मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने।

इनकी मेहनत और क्रिएटिविटी ने इस गाने को सुपरहिट बनाने में अहम भूमिका निभाई।

‘तारक मेहता’ की बबीता जी बनने वाली हैं दुल्हन, विदेश में नया घर बसाने की योजना, मुनमुन दत्ता ने कहा प्यार…

तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता

तमन्ना भाटिया न केवल फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि आइटम सॉन्ग्स में अपने डांस और ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई आइटम नंबर किए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। चाहे अभिनय हो या डांस, तमन्ना हर अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल के फैंस दीवाने हैं।