15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री की चर्चा तेज, ईशान किशन के चोटिल होने से खुल सकता है रास्ता

 नई दिल्ली भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के पास पावर, टैलेंट और आक्रामक इरादे के अलावा अपने दिमाग पर भी शानदार नियंत्रण है. कोटक ने सोशल मीडिया पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग के बीच टीम मैनेजमेंट के फैसलों का भी बचाव किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाना है. इससे पहले शुक्रवार को कोटक ने कहा कि सोशल मीडिया पर तीन सलामी बल्लेबाजों को लेकर काफी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के पास पावर, टैलेंट और आक्रामक इरादे के अलावा अपने दिमाग पर भी शानदार नियंत्रण है. कोटक ने सोशल मीडिया पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग के बीच टीम मैनेजमेंट के फैसलों का भी बचाव किया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाना है. इससे पहले शुक्रवार को कोटक ने कहा कि सोशल मीडिया पर तीन सलामी बल्लेबाजों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम के हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं और लोगों को अपनी पसंद की प्लेइंग-11 चुनने से आगे सोचना चाहिए.

कोटक ने कहा, 'सोशल मीडिया पर तीन ओपनर्स को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया को कभी-कभी यह भी समझना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम की भलाई के लिए होते हैं. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग-11 खिलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं चलता.'

संजू सैमसन की तारीफ में क्या बोले कोटक?
कोटक ने संजू सैमसन की खास तौर पर तारीफ की, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. भारत ने इस मुकाबले में 226 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

कोटक ने कहा कि संजू एक शानदार और ताकतवर बल्लेबाज हैं. बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की, वह काबिलेतारीफ था. उन्होंने कहा कि अगर कोई बल्लेबाज यह सोचने लगे कि उसे शुरुआती दो ओवरों में तीन-चार छक्के लगाने ही हैं, तो उसके मन में आउट होने का डर भी आ सकता है.

कोटक के मुताबिक, दो-तीन मैचों में जल्दी आउट होने के बाद खिलाड़ी को टीम से बाहर होने का डर सताने लगता है. ऐसे दबाव के बावजूद संजू और अभिषेक जिस तरह अपने इरादे दिखा रहे हैं, वह उत्साहित करने वाला है.

'पावर, टैलेंट और इरादे के साथ दिमाग पर भी कंट्रोल'
कोटक ने दोनों ओपनर्स के निडर रवैये को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि पावर, टैलेंट और इरादे के अलावा अपने दिमाग को नियंत्रित रखना भी बेहद अहम है.

उन्होंने कहा- यह वाकई कमाल है कि पावर, टैलेंट और इरादे के साथ-साथ वे अपने माइंड को भी कंट्रोल कर कर रहे हैं. उनमें यह निडर रवैया विकसित करना अविश्वसनीय है.'

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
15 साल के वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के बाद से भारतीय टीम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर संजू और अभिषेक की जगह उन्हें मौका देने की मांग उठती रही है. हालांकि, पहले टी20 में संजू ने 67 रन बनाकर और अभिषेक ने पावरप्ले में अहम योगदान देकर टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया.

दूसरे टी20 से पहले ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को शनिवार के मुकाबले में मौका मिलने की उम्मीद है. हालांकि, उनकी प्लेइंग-11 में एंट्री को लेकर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है.

2