Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल से दर्शकों को हंसा रहे जेठालाल, अपनी फीस को लेकर किया खुलासा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी दर्शकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं और उन्हें असली नाम से ज्यादा जेठालाल के नाम से जाना जाता है।

अपनी फीस को लेकर किया खुलासा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 22, 2026

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत और शानदार अंदाज में निभाया है कि दर्शक उन्हें उनके असली नाम से कम और जेठालाल के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।

Republic Day से पहले मचेगा तहलका ! 23 January 2026 को सिनेमाघरों में दोहराएगी इतिहास ‘Border 2’

17 साल से लगातार मनोरंजन

17 साल से लगातार मनोरंजन
17 साल से लगातार मनोरंजन

दिलीप जोशी पिछले 17 वर्षों से जेठालाल बनकर दर्शकों को हंसा रहे हैं। जुलाई 2026 में यह शो अपने 18 साल पूरे करने जा रहा है। लंबे समय से चलने के बावजूद यह शो आज भी टीवी के टॉप शोज में शामिल है। इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण दिलीप जोशी का शानदार अभिनय और उनकी कॉमिक टाइमिंग है।

सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार

रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप जोशी शो के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। वह एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये फीस लेते हैं। यह रकम उन्हें शो के सबसे महंगे कलाकारों की सूची में शामिल करती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब उन्हें लगता है कि उनका भविष्य सुरक्षित है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

दिलचस्प बात यह है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले दिलीप जोशी के पास लगभग डेढ़ साल तक कोई काम नहीं था। लेकिन इस शो ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और सफल कलाकारों में गिने जाते हैं।

Border 2 Advance Box Office Collection Day 1: एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर होगी धमाकेदार ओपनिंग

दिशा वकानी की फीस 

दिशा वकानी की फीस 
दिशा वकानी की फीस

दिलीप जोशी के अलावा शो में दिशा वकानी भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। जब वह शो में थीं, तब वह प्रति एपिसोड मोटी रकम चार्ज करती थीं। हालांकि, लगभग 9 साल पहले उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी और उसके बाद कभी शो में वापसी नहीं की। मेकर्स और फैंस आज भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

मंदार चंदवादकर बने दूसरे सबसे महंगे कलाकार

दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद अब आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर शो के दूसरे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार बन चुके हैं। वह प्रति एपिसोड 80 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

शो की शुरुआत और सफलता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत जुलाई 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह शो टीवी की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इतने सालों बाद भी यह शो दर्शकों के बीच उतना ही पसंद किया जाता है।

The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी हिंदी की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें लाइफटाइम कमाई