T20 World Cup Final: उज्जैन में जश्न के बीच झड़प, T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद दो समूहों में विवाद

भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में यह खुशी अचानक विवाद में बदल गई। पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। कई लोग घायल हुए और पुलिस को दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा।

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद दो समूहों में विवाद

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 9, 2026

T20 World Cup Final: भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में जीत के जश्न के दौरान दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में झड़प में बदल गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

T20 World Cup Final 2026: Abhishek Sharma के फॉर्म में वापसी का Video लीक! उड़ा दिए NZ के छक्के

पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित राज रॉयल कॉलोनी में हुई। यहां भारत की जीत का जश्न मनाते समय पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि उनके कुछ अन्य साथियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

CCTV फुटेज की जांच जारी

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के बीच तनाव कम करने के लिए जल्द ही शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

भारत की ऐतिहासिक जीत से देशभर में जश्न

दरअसल, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत अपने घरेलू मैदान पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इसके अलावा, 2024 के बाद लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बनी। इतना ही नहीं, भारत ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले भारतीय टीम 2007 और 2024 में भी यह खिताब जीत चुकी है।

T20 World Cup 2028: भारत बना टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन, जानिए अब कब और कहां होगा अगला टूर्नामेंट!

फाइनल मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने मात्र 21 गेंदों में 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने संजू सैमसन के साथ 98 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद सैमसन और ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। शिवम दुबे ने अंत में सिर्फ आठ गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 255/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।