T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम इंडिया पर हुई ‘नोटों की बारिश’, प्राइज मनी जान रह जाएंगे दंग!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही चैंपियन टीम इंडिया पर इनामों की बारिश हुई है, जिसे ₹27.5 करोड़ की भारी-भरकम प्राइज मनी मिली है।

T20 World Cup 2026 Prize Money

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 9, 2026

T20 World Cup 2026 Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है और पहली बार अपनी घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतने का गौरव प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भारी-भरकम इनामी राशि भी प्राप्त हुई है।

भारत के वर्ल्ड कप विनर बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जबरदस्त स्किल्स, टीमवर्क की जीत

120 करोड़ का बजट

T20 World Cup 2026 Prize Money
चैंपियन टीम इंडिया पर हुई ‘नोटों की बारिश’

आईसीसी ने इस साल टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 120 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड प्राइज पूल निर्धारित किया था। यह पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। इस बड़ी राशि का वितरण टूर्नामेंट में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

विजेता और उप-विजेता की इनामी राशि

विश्व चैंपियन बनने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। यह राशि बीसीसीआई के माध्यम से खिलाड़ियों को बोनस और मैच फीस के रूप में वितरित की जाएगी। फाइनल में शानदार संघर्ष करने वाली कीवी टीम को रनर-अप के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.7 करोड़ रुपये) मिले।

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों की कमाई

टूर्नामेंट के अंतिम चरणों तक पहुँचने वाली अन्य टीमों को भी आईसीसी ने खाली हाथ नहीं रहने दिया:

सेमीफाइनलिस्ट (इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका): खिताब की दौड़ से बाहर होने के बावजूद इन दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, जिसके बदले इन्हें 7.9 लाख डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) प्रति टीम दिए गए।

सुपर-8 टीमें (जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज): इन टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए 3.8 लाख डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की गई।

ग्रुप स्टेज की टीमें

आईसीसी ने इस बार सभी 20 प्रतिभागी टीमों को प्रोत्साहित करने की नीति अपनाई। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें—जैसे अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका—प्रत्येक को 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.3 करोड़ रुपये) मिले।

संजू सैमसन का दबदबा

टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। फाइनल मुकाबले में दबाव की स्थिति में 46 गेंदों पर 89 रनों की उनकी तूफानी पारी ने भारत की जीत सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ के सम्मान से नवाजा गया। इस टूर्नामेंट ने न केवल भारतीय क्रिकेट के वर्चस्व को स्थापित किया, बल्कि वित्तीय रूप से भी इसे अब तक का सबसे सफल टी20 विश्व कप बना दिया है।

19 नवंबर का बदला: जिस मैदान पर टूटा था दिल, वहीं भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन