IND vs NZ Weather Report: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दुनिया भर के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम ?
बताते चले कि, मैच के दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना लगभग शून्य है। आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि टॉस से लेकर आखिरी गेंद तक खेल बिना किसी रुकावट के चलेगा। प्रशंसकों को डकवर्थ-लुईस जैसे गणित की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।
भीषण गर्मी और तापमान का खिलाड़ियों पर प्रभाव
भले ही इंद्रदेव मेहरबान हों, लेकिन गर्मी और उमस (Heat and Humidity) खिलाड़ियों के लिए एक कड़ी परीक्षा साबित होने वाली है। 8 मार्च को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। चूंकि मुकाबला रात में है, इसलिए तापमान गिरकर 23 डिग्री तक आ जाएगा, लेकिन शाम के समय हल्की उमस और गर्म हवाएं खिलाड़ियों की फिटनेस और स्टैमिना का इम्तिहान लेंगी। ओस (Dew) की भूमिका भी टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
आईसीसी के विशेष नियम और रिजर्व डे की व्यवस्था
किसी भी अनहोनी या तकनीकी बाधा से निपटने के लिए आईसीसी की आपातकालीन योजना (ICC Playing Conditions) पूरी तरह तैयार है। यदि खराब मौसम या अन्य कारणों से 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता, तो इसके लिए 9 मार्च को ‘रिजर्व डे’ के रूप में सुरक्षित रखा गया है। इसके अतिरिक्त, मैच का परिणाम निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है, जिसके लिए आईसीसी ने निर्धारित समय से 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी आवंटित किया है।
संयुक्त विजेता और ट्रॉफी शेयर करने की स्थिति
प्रशंसक हमेशा एक स्पष्ट विजेता देखना चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट के नियमों के अनुसार यदि मैच रद्द (Match Abandoned) हो जाता है, तो परिणाम दिलचस्प होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी खेल संभव नहीं हो पाता और मैच ‘नो रिजल्ट’ पर समाप्त होता है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता (Joint Winners) घोषित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमें चमचमाती ट्रॉफी साझा करेंगी। हालांकि, वर्तमान मौसम को देखते हुए इसकी आशंका बेहद कम है।
भारत की जीत में ‘थाला कनेक्शन’, 7 रन से रोमांचक जीत और संजू सैमसन के शानदार रिकॉर्ड्स










