IND vs NZ Final: करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों और उलटफेर के दौर के बाद, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। क्रिकेट जगत की दो दिग्गज टीमें, भारत और न्यूजीलैंड, ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। भारतीय प्रशंसकों के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है, जबकि कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी दौड़ में प्रवेश किया है।
भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सजेगा मैच का मंच
बताते चले कि, यह ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा, जहां एक लाख से अधिक दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।इस हाईवोल्टेज मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबले की पहली गेंद ठीक 7:00 बजे फेंकी जाएगी। घरेलू मैदान पर खेल रही टीम इंडिया के लिए दर्शकों का शोर किसी 12वें खिलाड़ी से कम नहीं होगा।
टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका
आपको बता दे कि, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम के पास सुनहरा अवसर है। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच देगा। 2007 और 2024 की जीत के बाद, भारतीय सरजमीं पर यह जीत क्रिकेट के दीवानों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। टीम का संतुलन और खिलाड़ियों की फॉर्म भारत को इस मुकाबले में प्रबल दावेदार बना रही है।
कीवी टीम की चुनौती और कप्तानी
न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में ‘डार्क हॉर्स’ साबित हुई है। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी बड़ी जीत ने अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। मिचेल सैंटनर के नेतृत्व में कीवी टीम बेहद अनुशासित नजर आ रही है। सैंटनर की कप्तानी और मैदान पर उनकी सटीक रणनीति को इस पूरे टूर्नामेंट में दिग्गजों द्वारा सराहा गया है, जिससे फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है।
कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल?
क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का लुत्फ टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर उठा सकते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखने वालों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से करोड़ों दर्शक इस रोमांचक मैच से सीधे जुड़ सकेंगे।
दोनों टीमों का फाइनल स्क्वॉड:
भारतीय दल:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड दल:टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।
IND vs ENG: वानखेड़े में संजू का ‘विश्वरूप’, भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य










