T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

बीसीबी को 21 जनवरी तक फैसला करना है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की टीम भारत भेजी जाएगी या नहीं। अगर बोर्ड अड़ा रहा, तो स्कॉटलैंड को टीम की जगह खेलने का मौका मिलेगा।

T20 World Cup 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 21, 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ​ही दिन बचा है, लेकिन बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर स्थिति बेहद असमंजस में है। भारत में होने वाले मैचों को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच लगातार तनातनी बनी हुई है। इसी बीच बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास ने पहली बार इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया।

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान? टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट को लेकर PCB का बयान

लिटन दास ने जताई अनिश्चितता

T20 World Cup 2026
बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के एक मुकाबले के बाद जब लिटन दास से मीडिया ने सवाल किया कि क्या घरेलू टूर्नामेंट की पिचें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मददगार साबित हो रही हैं, तो उन्होंने सीधे तौर पर वर्ल्ड कप को लेकर चल रही अनिश्चितता की ओर इशारा किया।

लिटन दास ने कहा, “क्या आपको यकीन है कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं? मेरी तरफ से तो स्थिति साफ नहीं है। हर कोई असमंजस में है। इस वक्त पूरा बांग्लादेश ही अनिश्चितता में है। मैं समझ रहा हूं कि आप क्या पूछना चाहते हैं, लेकिन उस सवाल का जवाब देना मेरे लिए सुरक्षित नहीं है।” उनके इस बयान से साफ है कि खिलाड़ियों तक भी इस विवाद का असर पहुंच चुका है और टीम का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

ICC और BCB के बीच टकराव

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से मांग की है कि भारत में होने वाले उसके मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए। बोर्ड का तर्क है कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। हालांकि ICC इस मांग को मानने के मूड में नहीं दिख रहा है। कई दौर की बैठकों के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इससे खिलाड़ियों और फैंस दोनों ही असमंजस में हैं।

बांग्लादेश सरकार का सख्त रुख

T20 World Cup 2026
बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

इस विवाद में बांग्लादेश सरकार भी खुलकर सामने आ गई है। सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ कहा है कि किसी भी हालत में बांग्लादेश की टीम भारत नहीं जाएगी। ICC ने BCB को 21 जनवरी तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अल्टीमेटम दिया है, लेकिन सरकार के रुख को देखते हुए पीछे हटने की संभावना बेहद कम है।

आसिफ नजरुल ने यह भी कहा कि अगर ICC दबाव बनाकर बांग्लादेश पर अनुचित शर्तें थोपने की कोशिश करता है, तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अतीत में पाकिस्तान के भारत न जाने पर ICC ने वेन्यू बदला था, इसलिए बांग्लादेश की मांग को भी उसी आधार पर देखा जाना चाहिए।

स्कॉटलैंड को मिल सकती है जगह

अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से हटता है, तो मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया जा सकता है। यह संभावना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ईशान किशन की टी20 में वापसी का ऐलान, सूर्या ने किया रोल और क्रम साफ