SUV vs Sedan: आज के वक्त में SUV से जुड़ी उत्सुक्ता बढ़ती नजर आ रही है। लेकिन इसके बावजूद सेडान कारों ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। जिसको खरीदने के लिए लोगों में इसका क्रेज भी काफी बढ़ता नजर आ रहा है। सीमित बजट वाले ग्राहकों के लिए भी यह कारें सुरक्षित, भरोसेमंद और माइलेज देने वाली होती हैं। भारतीय बाजार में कई किफायती सेडान कारें मौजूद हैं जो फीचर्स और कीमत दोनों के लिहाज से आकर्षक हैं।
Galaxy Days Sale: Samsung Galaxy S25+ खरीदने का सुनहरा मौका, यहां देखें बंपर डिस्काउंट की लिस्ट
Hyundai Aura: किफायती और सुरक्षित विकल्प

Hyundai Aura भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय सेडान है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.98 लाख रुपये है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
- पेट्रोल वेरिएंट लगभग 5 kmpl का माइलेज देता है।
- CNG वेरिएंट करीब 25 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है।
Aura की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे रोजाना की ड्राइविंग के लिए आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।
WhatsApp Privacy: WhatsApp-Meta पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, यूजर डेटा को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Tata Tigor: बजट फ्रेंडली और मजबूत सेडान

Tata Tigor भारत की सबसे सस्ती सेडान कारों में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.49 लाख रुपये है। यह कार भी पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है।
- पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 2 kmpl है।
- CNG वेरिएंट करीब 26 km/kg तक का माइलेज देता है।
सेफ्टी के मामले में Tata Tigor काफी मजबूत मानी जाती है। इसे Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसकी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स इसे छोटे परिवारों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Tata Sierra या Hyundai Creta, कौन सी SUV है आपके लिए बेहतर विकल्प?
Maruti Dzire: सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान

Maruti Dzire भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.26 लाख रुपये है।
- पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 71 kmpl है।
- CNG वेरिएंट करीब 73 km/kg तक का शानदार माइलेज देता है।
Dzire में 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन, सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसे 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त है। यही कारण है कि SUV के बढ़ते ट्रेंड के बावजूद Dzire ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।










