Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद का फैसला जल्द, सुनेत्रा पवार को बनाया जा सकता है उम्मीदवार

अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार का उदय: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में 'पवार बनाम पवार' का अध्याय अब एकता की ओर मुड़ेगा? जानिए उस अहम बैठक की पूरी इनसाइड स्टोरी जिसमें 90% विधायकों ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया और राजभवन में शपथ ग्रहण की क्या है तैयारी।

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 30, 2026

Sunetra Pawar Deputy CM: एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने शपथग्रहण की समयसीमा पर बातचीत की। भुजबल ने मीडिया को बताया, “कल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है, डिप्टी सीएम का फैसला 2 घंटे में आ जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सहज भाव से कहा कि कोई अड़चन नहीं है, एक-दो घंटे में सब तय हो जाएगा।”

अजित पवार के निधन से खाली हुआ डिप्टी सीएम पद

एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का पद खाली हो गया है। इस पद की प्रमुख दावेदार उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मानी जा रही हैं। छगन भुजबल ने कहा कि जल्द ही इस सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा कि अजित पवार की जगह कौन उपमुख्यमंत्री बनेगा।भुजबल ने विस्तार से बताया, “हम लोग सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने गए थे। प्रफुल्ल भाई, टाटकरे, मैं और मुंडे साथ थे। हमने पूछा कि क्या कल शपथग्रहण संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा इसमें कोई समस्या नहीं है। शोक अवधि अलग-अलग होती है, कभी तीन दिन, कभी दस दिन। टाटकरे और प्रफुल्ल भाई इसकी पड़ताल कर रहे हैं। संभवतः एक-दो घंटे में फैसला आ जाएगा।”

सुनेत्रा पवार पर पार्टी की नजर

अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। इसमें संगठन के भावी नेतृत्व और राजनीतिक दिशा पर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बारामती लोकसभा सीट से सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भूमिका

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील टाटकरे अजित पवार के निधन से पैदा हुए राजनीतिक शून्य को भरने में सक्रिय हैं। पार्टी नेतृत्व में एक स्थिर व्यवस्था बनाने के लिए रणनीतिक विचार-विमर्श हो रहा है।सूत्र बताते हैं कि प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का अंतरिम कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इससे पार्टी के भीतर संगठनात्मक नियंत्रण सुचारू रहेगा। शरद पवार गुट के साथ एकीकरण की भी चर्चा चल रही है, ताकि पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद न पैदा हो।

विलय और संगठन सुधार की प्रक्रिया

जानकारों के अनुसार, अजित पवार नगर निगम चुनावों के दौरान ही एनसीपी (एसपी) के साथ विलय की प्रक्रिया में जुटे थे। उनके निधन के बाद पार्टी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।अजित पवार की कमी से पार्टी में नेतृत्व का शून्य महसूस किया जा रहा है। डिप्टी सीएम पद पर सुनेत्रा पवार के संभावित चयन से पार्टी का सन्तुलन बना रहेगा। महाराष्ट्र की राजनीति में यह कदम बीजेपी-एनसीपी गठबंधन और आगामी चुनावों के समीकरण पर भी प्रभाव डालेगा।

Read More: KRK Granted Bail: KRK फायरिंग मामले में रिहा, कोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना