Sunanda Sharma: लाइव शो में अचानक स्टेज पर चढ़ा छात्र, सिंगर सुनंदा शर्मा ने अब दिया ये रिएक्शन

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में अचानक एक छात्र स्टेज पर आ गया और उनके पैर छूने लगा। अचानक हुई इस घटना से सिंगर बुरी तरह डर गईं। अब सुनंदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि छात्र का इरादा गलत नहीं था, बस तरीका गलत था। उन्होंने कॉलेज से छात्र को माफ करने की गुजारिश की है।

Sunanda Sharma

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Sunanda Sharma: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में हाल ही में अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में आयोजित इस भव्य म्यूजिक इवेंट में हजारों की तादाद में छात्र मौजूद थे। जब सिंगर स्टेज पर अपने गानों से समां बांध रही थीं और परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक युवक सिक्योरिटी का घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर के पैर छूने लगा। यह वाकया इतना अचानक हुआ कि स्टेज पर सिंगर की चीख निकल गई। अब खुद सुनंदा शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन दिया है।

सुनंदा शर्मा का इंस्टाग्राम पर फूटा दर्द

गाजियाबाद के कॉलेज फेस्ट में हुई इस अप्रिय घटना के बाद पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पोस्ट को साझा करते हुए सुनंदा शर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा कि कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका बहुत गलत हो जाता है। वीडियो में वह काफी गंभीर नजर आ रही हैं।

मेरी चीख निकल गई और सब डर गए’

अपने वीडियो संदेश में सुनंदा शर्मा कहती हैं, “हेलो सभी को, कल गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में मेरे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान थोड़ी-सी मिसहैपनिंग (अनहोनी) हो गई। जब मैं स्टेज पर पूरी तरह मग्न होकर गा रही थी, तब एकदम से एक स्टूडेंट स्टेज पर आ गया। किसी को भनक तक नहीं लगी कि वह कब सिक्योरिटी पार करके ऊपर पहुंच गया। उसे अचानक देखकर सब डर गए और मैं भी बुरी तरह घबरा गई। मेरा रिएक्शन भी बहुत तेज था और डर के मारे मेरी चीख निकल गई थी।”

कलाकारों की सुरक्षा और कॉलेज का सख्त एक्शन

सुनंदा ने इस वाकये पर आगे कहा कि लाइव स्टेज शो के दौरान अचानक इस तरह किसी का आ जाना खतरनाक हो सकता है। सिक्योरिटी की वजह से हम सभी कलाकारों को थोड़ा डर बना रहता है। वह छात्र अचानक से सामने आ गया और हम मानसिक रूप से इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे, इसलिए अफरा-तफरी में हमें तुरंत वहां से जाना पड़ा।

कॉलेज प्रशासन ने छात्र पर लिया एक्शन

सिंगर ने वीडियो में आगे एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया, “मुझे सुनने में आया है कि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की तरफ से उस स्टूडेंट के खिलाफ काफी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई (Strict Action) की गई है। इसलिए मैं कॉलेज मैनेजमेंट और सभी लोगों से गुजारिश करती हूं कि प्लीज उसे माफ कर दें, क्योंकि मैंने भी उसे दिल से माफ कर दिया है।”

फैंस को दी खास नसीहत

सुनंदा ने बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र का बचाव किया और कहा कि कई बार फैंस के प्यार जताने का तरीका थोड़ा-सा गलत हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि उस बच्चे का कोई गलत इरादा था, लेकिन जोश में वह मर्यादा भूल गया। इसके साथ ही सिंगर ने उस स्टूडेंट को सीधे संबोधित करते हुए सीख दी कि यदि आप किसी कलाकार से प्यार या उसकी इज्जत करते हैं, तो उसे प्रदर्शित करने का एक शालीन और सही तरीका होना चाहिए।