Summer Tips: तेज धूप, बढ़ती उमस और गर्म हवाओं के बीत जब मैदानी इलाके असहनीय लगने लगते हैं, तब पहाड़ों की ठंडी हवा और प्राकृतिक नजारे एक अलग ही सुकून देते हैं। ऐसे समय में ट्रेक्रिंग न सिर्फ एक यात्रा होती है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव बन जाती है जो मन और शरीर दोनों को तरोताजा कर देती है। ट्रेकिंग केवल पहाड़ों पर चढ़ना नहीं है, बल्कि यह खुद को चुनौती देने और प्रकृति के करीब जाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसी भावना के साथ दुनिया भर में कुछ ऐसे ट्रेक हैं जो हर एडवेंचर प्रेमी की लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
महाभारत काल में लंबी उम्र का रहस्य, भीष्म-द्रोणाचार्य कैसे रहते थे इतने दीर्घायु?
एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक (नेपाल)
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस तक पहुंचने वाला यह ट्रेक बेहद लोकप्रिय है। इस रास्ते में आपको खूबसूरक शेरपा गांव, प्राचीन बौद्ध मठ और हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। यह यात्रा सिर्फ शारीरिक चुनौती नहीं है, बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा लेती है। पतली हवा में चलना और ऊंचाई पर खुद को संभालना इस ट्रेक को और भी खास बनाता है।
गोक्यो री – चो ला पास – एवरेस्ट बेस कैंप सर्किट (नेपाल)
यह ट्रेक उन लोगों के लिए है जो भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और अनोखा अनुभव चाहते हैं। यहां का रास्ता नीली गोक्यो झीलों, ग्लेशियरों और ऊंचे पहाड़ी दर्रों से होकर गुजरता है। कम ट्रैफिक होने के कारण यह ट्रेक प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ने का मौका देता है। हर कदम पर बदलता दृश्य इसे और भी यादगार बना देता है।
अन्नपूर्णा बेस कैंप ट्रेक (नेपाल)
शुरुआती और मध्यम स्तर के ट्रेकर्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इस ट्रेक में हरे-भरे जंगल, छोटे-छोटे गांव और बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों का शानदार नजारा मिलता है। यह यात्रा धीरे-धीरे शरीर को ऊंचाई के हिसाब से ढालने में मदद करती है और आगे बड़े ट्रेक के लिए अनुभव भी देती है।
माउंट किलिमंजारो ट्रेक (तंजानिया)
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो उन लोगों के लिए आदर्श है जो एशिया के ट्रेक्स के बाद कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं। इसे “रूफ ऑफ अफ्रीका” भी कहा जाता है। इस ट्रेक की खासियत यह है कि इसके लिए तकनीकी पर्वतारोहण कौशल की जरूरत नहीं होती। यह ट्रेक आपके धैर्य और इच्छाशक्ति की परीक्षा लेता है, क्योंकि यहां आपको जंगल, रेगिस्तान और बर्फ—तीनों का अनुभव मिलता है।
इंका ट्रेल – माचू पिच्चू (पेरू)
यह ट्रेक इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत मिश्रण है। घने बादलों से ढके जंगलों और प्राचीन पगडंडियों से गुजरते हुए आप धीरे-धीरे “लॉस्ट सिटी ऑफ द इंकास” तक पहुंचते हैं। सूर्योदय के समय माचू पिच्चू का दृश्य हर ट्रैकर के लिए जीवनभर की याद बन जाता है। यह अनुभव रोमांच और इतिहास दोनों का अनोखा संगम है।
हाई ब्लड प्रेशर बना बड़ा खतरा, AIIMS विशेषज्ञ ने बताया हार्ट अटैक से बचने का आसान फॉर्मूला










